Spiritual Lifestyle: जाने कैसे बढ़ाएं आध्यात्मिक जीवनशैली की ओर कदम

अगर आप एक शांति और सुकून का जीवन जीना चाहते है तो आध्यातमिक जीवनशैली से बेहतर कुछ है ही नहीं। इस व्यस्त जीवनशैली में ये आज की जरूरत है। आइए जानते है आप कैसे आध्यातमिक जीवनशैली अपना सकते है।

author-image
Simran Kumari
New Update
spritual

Photograph: (Freepik)

Know How To Take Steps Towards Spiritual Lifestyle: आज की तेज भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल, काम का प्रेशर, रिश्तों में उलझन और मेंटल स्ट्रेस ने इंसान को अंदर से कमजोर बना दिया है। ऐसे समय में आध्यात्मिक जीवनशैली अपनाना एक बेहतरीन विकल्प के साथ जरूरत भी बन चुका है। आध्यात्मिकता (Spirituality) का मतलब किसी खास धर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी लाइफस्टाइल है आपको शांति, संतुलन और सुकून की तरफ ले जाती है। यह हमारी सोच और दिनचर्या को छोटे लेकिन अच्छे और प्रभावी बदलाव लाती है। इन बदलावों के माध्यम से हमारे जीवन को नया नजरिया मिलता है। आइए जानते है आप आध्यात्मिक जीवनशैली की ओर कैसे कदम बढ़ा सकते हैं।

Advertisment

 जाने कैसे बढ़ाएं आध्यात्मिक जीवनशैली की ओर कदम

1.योग और मेडिटेशन करे

मेडिटेशन और योग न केवल आपके शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि मन को भी शांत करते है। रोज मेडिटेशन करने से आप अपने विचारो को कंट्रोल करना सीखते हैं। योग के माध्यम से शरीर में एनर्जी को बैलेंस किया जा सकता है। यह मन को एकाग्र करता है और खुद की तरफ पहला कदम है।इसके लिए हर दिन किसी शांत जगह पर बैठकर 15 से 20 मिनिट मेडिटेशन करे, साथ ही उसके बाद योग के कुछ आसन करे।

Advertisment

 2. सकारात्मक सोचे

 स्प्रिचुअललिटी की नींव ही सकारात्मक सोच पर टिकी होती है। नेगेटिव थॉट्स न केवल आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए खतरा है बल्कि ये आपके व्यवहार और निर्णय को भी प्रभावित करता हैं। हर परिस्थिति में कमी निकलने की जगह उसके लिए एक पॉजिटिव नजरिया ले कर आइए। आप कम स्ट्रेस महसूस करेंगे।

3. सात्विक और संतुलित डाइट ले

Advertisment

 एक बहुत ही प्रसिद्ध कहावत है कि "जैसा खाए अन्न, वैसा होए मन" कुछ ऐसा ही आध्यात्मिक जीवन शैली के साथ है। इसे अपनाने के लिए आपको अपने डाइट में सात्विक और संतुलित चीजों के शामिल करना चाहिए। ज्यादा फास्ट फूड और अत्यधिक तले-भुने भोजन बचें। मौसमी फल, हरी सब्जियां और सादा भोजन खाएं।

4. धार्मिक और प्रेरणादायक ग्रंथों का अध्ययन करें

 आध्यात्मिक लाइफस्टाइल के लिए आपको भगवद्गीता, उपनिषद, गुरुग्रंथ साहिब या बाइबल क धार्मिक ग्रंथ जरूर पढ़ने चाहिए। ये आपको जीवन जीने की कला सिखाएंगे साथ ही आपका मार्गदर्शन भी करेंगे। हर दिन कम से कम 10 मिनट किसी आध्यात्मिक पुस्तक जरूर पढ़ें आप चाहे तो ऑडियो बुक भी सुन सकते है।

Advertisment

 5. दूसरों की मदद के लिए आगे आए

 बिना किसी लालच के दूसरों की मदद और सबसे अच्छे से व्यवहार करना आपका आध्यात्मिक लाइफस्टाइल के लिए एक बहुत अच्छा कदम हो सकता है। इससे आपको सेटिस्फेक्शन मिलेगा।इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं हैं। आप दिन में एक बार किसी की तारीफ कर दे या सप्ताह में एक दिन किसी की भी छोटी सी मदद करे।

spirituality लाइफस्टाइल लाइफस्टाइल जीवनशैली