Medicinal Plant: जरूरी पौधे जो आपके घर को रखेंगे स्वस्थ

घरों में पौधे लगाने से न केवल घर सुंदर बजाते हैं बल्कि अगर वो पौधे औषधीय हैं तो उनके अनेकों फायदों से आपको बहुत फायदे होता है। आयुर्वेद में चले आ रहे कई सारे पौधों को आप घर में लगाकर कई रोगों का उपचार खुद कर सकते हैं।

author-image
Anjali Mishra
New Update
Medicinal Plant

Rosemary Plant Photograph: (Freepik )

Medicinal Plants That Will Make Your Home Healthy: हमारे घरों में ये परंपरा रही है तुलसी का पौधा लगाने की। पर क्या आपको पता है कि सिर्फ़ तुलसी की पूजा करने के लिए नहीं लगाया जाता ये पौधा घरों में इसके और भी कई फायदें हैं जो कि बहुत सी बीमारियों में काम आते हैं। सदियों ये कई प्रकार के रोगों में औषधीय पौधों का इस्तेमाल होता आया है जो इनके उपचार में लाभदाई होते हैं। इसके अतिरिक्त घरों में पौधे होने से घर का वातावरण शुद्ध और शांत रहता है। इससे व्यक्ति का मूड भी अच्छा रहता है स्ट्रेस रिलीफ जल्दी मिलता है क्योंकि ताज़ी और प्राकृतिक हवा मिलती रहती है। तो आइए देखते हैं कुछ पौधे जो आपके सेहत और घर दोनों के लिए फायदेमंद होंगे।

Advertisment

जरूरी पौधे जो आपके घर को रखेंगे स्वस्थ

1. तुलसी का पौधा

तुलसी का पूरा पौधा ही लाभदायक है पर इसकी पत्तियां सबसे ज्यादा फायदेमंद होती हैं क्योंकि इन्हें आप पेड़ से तोड़कर धोखे सीधा खा सकते हैं, इसे आप पानी या चाय उबालकर भी पी सकते हैं। इससे खासी या कफ में राहत मिलती है, पेट की समस्याएं भी ठीक होती हैं। तुलसी के पत्ते खाने से दिमाग तेज़ होता है और इसकी काम करने की शक्ति बढ़ती है, याददाश्त भी तेज होती है इससे। काढ़ा में उपयोग किया जाने वाला एक प्रमुग सामग्री है तुलसी। किसी भी प्रकार का काढ़ा हो तुलसी तो डाली ही जाती है। यह गले दर्द, गला बैठने खस खस, सर दर्द और सर्दी, जुखाम, बुखार जैसी समस्याओं से भी आराम दिलाता है।

Advertisment

2. एलो वेरा का पौधा

एलो वेरा के तो क्या ही कहने इसको अगर खा लिया जाए तो फायदे लगा लिया जाए तो फायदे। एलो वेरा के पत्तों से फेल निकल कर अगर चेहरे पर लगा लिया जाए तो मुंहासे, दानों से छुटकारा मिलता है, रात में लगाकर सोया जाते तो चारा मुलायम और ठंडा रहता है, इसमें हल्दी बेसन मिलकर लगा लिया जाए तो अच्छा लेप बन जाता है। ये तो हो गई त्वचा की बात बालों के लिए भी ये बहुत फायदेमंद है। इसके जेल को स्कैल्प पर लगाने से स्कैल्प हाइड्रेट होता है और बालों पर लगाने से बाल स्मूद होते हैं। एलो वेरा जूस पीने से शरीर का पाचन ठीक रहता है, हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।

3. अश्वगंधा का पौधा

Advertisment

इस चमत्कारी पौधे का उपयोग आयुर्वेद में कई बीमारियां के सफल उपचार के रूप में किया जा चुका है। यह शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इसका उपयोग नींद को बेहतर करने में भी किया जा सकता है। नींद न आना, नींद पूरी न होना, थकान होना इन सबमें बहुत काम आता है ये पौधा। अश्वगंधा का उपयोग पहले से एक दवाई के रूप में ही किया जा रहा है जो बचे, बूढ़े हर वर्ग के लोगों तथा पुरुष या महिला किसी भी लिंग के इंसान के लिए फायदेमंद होता है।

4. रोजमेरी का पौधा

इस पौधे को दुनिया भर में अरोमा थेरेपी के लिए इस्तेमाल किया जाता है जिसमें इसकी खुशबू का उपयोग सोने के लिए तनाव दूर करने के लिए, सर दर्द कम करने के लिए करते हैं। अलग अलग देशों में तो इसका प्रयोग मसाले के रूप में भी होता है। यह पौधा दिमागी याददाश्त बढ़ाने, दिमाग को स्वस्थ रखने, मसल या ज्वाइंट के दर्द को कम करने, शरीर के नर्वस सिस्टम को सही रखने में और वालों की लंबाई को बढ़ाने में फायदेमंद है।

Advertisment

5. लैवेंडर का पौधा

ये एक ऐसा पौधा है जिसका उपयोग दवाई के रूप में तो होता ही है पर कॉस्मेटिक में भी इसका खूब उपयोग होता है। इसकी खुशबू कई तरह के परफ्यूम में, तेल साबुन में डाली जाती हैं। अरोमा थेरेपी में भी इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है। घर में इसका इस्तेमाल करने से नींद की गुणवत्ता बढ़ती है और तनाव भी कम होता है। लैवेंडर में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो पिंपल्स, दानों से बचाव करते हैं। अल्जाइमर और कैंसर जैसे गंभीर रोगों में इसका इस्तेमाल फायदेमंद रहता है।

पौधे आयुर्वेद घर उपचार