Menopause Tips: मेनोपॉज़ के दौरान कैसे खुद को संभाले, जानिए आसान तरीके

महिलाओं के जीवन में होते कई तरह के बदलावों में से एक है मेनोपॉज़ जिसमें पीरियड्स आना बंद हो जाते हैं, मूड स्विंग और बॉडी में वीकनेस लगने लगती है। इस दौरान खुद को समझना और ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है।

author-image
Anjali Mishra
New Update
Menopause

Menopause Photograph: (Freepik )

How women should take care of themselves self during menopause: महिलाओं के जीवन में जिंदगी भर कई तरह के बदलाव होते रहते हैं जैसे कि पीरियड्स आना, प्रेगनेंट होना, मेनोपॉज़ स्टार्ट होना। इन्हीं सब नेचुरल प्रोसेस के कारण महिलाओं के बर्ताव में भी चेंजेस होने लगते हैं और उन्हें देखभाल की जरूरत पड़ती है। मेनोपॉज़ हर महिला के जीवन में एक उम्र के बाद ज़रूर होता है लगभग 40 की उम्र के बाद। इसका सबसे बड़ा कारण यह होता है जब ओवरी से अंडों का प्रोडक्शन बंद हो जाता है। इसके दौरान महिलाओं में फिजिकल और मेंटल चेंजेस भी होते हैं जैसे कि पीरियड्स न आना, अचानक से गुस्सा आ जाना, मूड स्विंग होना, पसीना आना। सही तरीके से देखभाल करने के लिए जानकारी होना जरूरी है तो आइए देखते हैं कुछ ऐसे तरीके जिनसे खुद का ख्याल रखना आसान हो सके।  

Advertisment

मेनोपॉज़ के दौरान कैसे खुद को संभाले, जानिए आसान तरीके

1. स्ट्रेस मैनेज करना

हार्मोनल चेंज होने के कारण मेनोपॉज़ में चिड़चिड़ापन, मूड स्विंग होना, ज्यादा चिंता करना जैसी समस्याएं होती हैं जो मेंटल हेल्थ खराब के सकती हैं। इसे ठीक करने के लिए डीप ब्रीदिंग करें, एक जगह शांति से बैठें और लंबी और गहरी सांसें लें जिससे आपका दिमाग शांत होगा और एक नई एनर्जी बॉडी में आएगी। इसके अलावा मेडिटेशन करने से भी दिमाग सही रहता है, आपका दिमाग नेगेटिविटी से दूर हो जाता है और शांति महसूस होती है शरीर में।

Advertisment

2. बैलेंस्ड डाइट

बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाती है जिसके कारण कमज़ोरी महसूस होने लगती है। मेनोपॉज़ शुरू होने के बाद भी न्यूट्रिएंट्स की कमी होती है और कमी के कारण चक्कर, उल्टी, चिड़चिड़ापन लगने लगता है। अपने खाने में कैल्शियम और विटामिन डी युक्त दूध, दही और हरे पत्ते की सब्जियां खाएं। डाल को अपनी डाइट में रोज शामिल करें, इसके साथ ही पनीर और सोयाबीन भी एक अच्छा स्रोत है प्रोटीन का।

3. गहरी नींद लें 

Advertisment

जितना खाना खाना ज़रूरी है उतना ही जरूरी है गहरी नींद लेना और आराम करना। अपने स्लीपिंग रूटीन को सुधारे और रोजाना कम से कम 8 घंटे की नींद ले अपने शरीर के अनुसार। अच्छी नींद सोने से पूरे दिन की थकावट मिट जाती है और शरीर को आराम भी मिलता है जिससे बॉडी की एनर्जी बनी रहती है।

4. एक्सरसाइज करें

40 की उम्र के बाद शरीर में एनर्जी लॉस होने लगता है, तरह तरह के दर्द और बीमारियां शरीर को घेर लेती हैं। बढ़ती उम्र में शरीर साथ न छोड़ दे इसके लिए हल्की एक्सरसाइज रोजाना करें जिसमें वॉकिंग, जॉगिंग, और योग को शामिल करें। सूर्य नमस्कार ज़रूर करें क्योंकि इससे पूरे शरीर की मूवमेंट हो जाती है। अगर जिम एक्सरसाइज की बात करें तो वेट ट्रेनिंग भी एक अच्छा ऑप्शन है।

Advertisment

5. बॉडी को हाइड्रेट रखना

सारे न्यूट्रिएंट्स और पानी।की मात्रा हमारे शरीर से जाने लगती है जैसे जैसे उम्र बढ़ती है तो। इसीलिए शरीर को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है। गर्मियों में तो पसीने के कारण शरीर से बहुत सारा पानी का लॉस हो जाता है। इसे बनाए रखने के लिए रोजाना 4 se5 लीटर पानी पीएं। शिकंजी या नींबू पानी बना कर भी आप पानी पी सकते हैं इससे एक एनर्जी बूस्ट मिलता है शरीर को।

Menopause women Care