2 Accused in Mumbai Drug Case Granted Bail: मुंबई ड्रग ऑन क्रूज शिप केस में 2 लोगों को मिली ज़मानत, जानिए कौन हैं वो लोग?

author-image
Swati Bundela
New Update

2 Accused in Mumbai Drug Case Granted Bail: मुंबई ड्रग ऑन क्रूज शिप केस में 2 लोगों को मिली ज़मानत, जानिए कौन हैं वो लोग?

Advertisment

इस केस में NCB ने कुल 8 लोग अरेस्ट किये थे मुंबई की क्रूज शिप में हो रही एक रेव पार्टी से। आज मनीष राजगारिया और अविन शाह को बैल मिल गयी है। यह पहले वो लोग हैं जिनको इस केस में ज़मानत मिली है। मनीष राजगारिया को सिटी के ही स्पेशल NDPS कोर्ट ने बैल दी है।

कुल 8 लोग ड्रग ऑन क्रूज केस में अरेस्ट किए गए थे और उसके बाद नंबर बड़ा भी है। इन लोगों से सवाल किए जा रहे हैं और इनके नाम हैं नूपुर सारिका, अरबाज़ मर्चेंट, मोहक जस्वाल, मुनमुन धामेचा, विक्रांत छोकर, इश्मीत सिंह, मनीष राजगारिया, अविन शाह और गोमित चोपड़ा।

पूजा ददलानी का नाम आर्यन खान के केस में क्यों सामने आ रहा है?


दूसरी और आर्यन की आज फिर से एक बार बैल ताल दी गयी है और अब शाहरुख़ की मैनेजर पूजा ददलानी का नाम भी इस केस से जुड़ रहा है। कोर्ट का ऐसा कहना है कि पूजा ददलानी ने विटनेस के साथ छेड़छाड़ की है और जो शाहरुख़ और एनसीबी के ऑफिसर समीर वानखेडे के बीच पैसे की सेटलमेंट की अफवाह फैली हुई है उस में बीच की बिचौली का काम पूजा ने ही किया है।

समीर वानखेडे की पत्नी क्रांति वानखेड़े ने कहा कि उनके पति समीर वानखेडे पर कोई आरोप लागू नहीं होंगे। समीर वानखेडे की पत्नी क्रांति ने बताया कि उनके परिवार को कई धमकियां मिल रही है जिससे उन्हें बहुत तकलीफ हो रही है। नारकोटिक्स ब्यूरो ने इस शिप में अक्टूबर 2 को सुबह 10 बजे रेड मारी थी और फिर 4 घंटे तक के लिए रेड चली थी। NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़ेने ने कहा कि आर्यन खान के साथ कई और लोगों को भी क्रूज की रेव पार्टी में पकड़ा गया है। एक दिल्ली बेस्ड इवेंट कंपनी ने यह इवेंट ऑर्गनाइस किया था और यह 3 दिन के लिए रखा गया था 2, 3 और 4 अक्टूबर का।
न्यूज़