Advertisment

2022 COVID-19 Positive Celebrities List: बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जिनको 2022 में हुआ कोरोना

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

COVID-19 Positive Celebrities List: जबसे नया साल आया है कोरोना के मामला लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सबसे ज्यादा मुंबई महारष्ट्र से सामने आ रहे हैं। एक बार फिर दूसरी लहर की तरह बॉलीवुड में एक बाद एक कोरोना केसेस सामने आते जा रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और टेलीविज़न एक्टर्स इस एक हफ्ते के अंदर कोरोना पॉजिटिव हुए हैं।

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जिनको 2022 में हुआ कोरोना -



Advertisment

1. मृणाल ठाकुर

मृणाल ठाकुर की शाहिद कपूर के साथ जर्सी फिल्म आयी है। मृणाल इसी के प्रमोशन में बिजी थी जब यह कविड-19 पॉजिटिव हुई। फिल्म को प्रमोट करने के लिए यह कपिल शर्मा शो और बिग बॉस हाउस में भी गयी थी। इन्होंने अपनी हेल्थ के बारे इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करकर बताया कि यह हल्के सिम्पटम्स हैं और यह क्वारंटाइन में हैं।

2. एकता कपूर

Advertisment

फिल्म और टेलीविज़न प्रोडूसर एकता कपूर कोरोना के लिए पॉजिटिव टेस्ट की हैं। इसकी खबर इन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है। हाल में ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई लोग कोरोना से इन्फेक्ट हो रहे हैं और सभी को सावधानी बरतने को कहा जा रहा है। इन्होंने भी इनके संपर्क में आए लोगों को टेस्ट करवाने की सलाह दी।

3. नोरा फ़तेहि

एक्टर और डांसर नोरा फ़तेहि को कोरोना हो गया है और इन्होंने इसका स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम पर रिलीज़ किया है। यह अभी क्वारंटाइन में हैं और्ब इन्होंने बताया यह काफी सीरियस हैं और बेड रेस्ट पर हैं। नोरा ने लिखा कि “मैं अभी अपने ठीक होने पर काम कर रही हूँ और मेरे लिए इससे जरुरी और कुछ भी नहीं है। हेल्थ से बढ़कर कुछ भी नहीं होता है।”

Advertisment

4. स्वरा भास्कर

बॉलीवुड में एक बाद एक सेलिब्रिटीज कोरोना पॉजिटिव होते जा रहे हैं। कल बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर कोरोना के लिए पॉजिटिव टेस्ट की गयी। इसके लिए इन्होंने इनके इंस्टाग्राम पर पोस्ट और स्टोरी डालकर सभी को बताया। इन्होंने 5 जनवरी को अपना और अपने परिवार का RT-PCR टेस्ट करवाया था कुछ सिम्पटम्स देखने के बाद। स्वरा ने कोरोना पॉजिटिव की स्टोरी पोस्ट करते वक़्त अपने सिम्पटम्स भी बताए। इन्होंने कहा इनको भुखार है और सर में दर्द है। इसके अलावा इनको उलटी हुई है और इनका खाने का स्वाद चला गया है।

5. कुब्रा सेठ

Advertisment

एक्टर कुब्रा सेठ कोरोना के लिए पॉजिटिव टेस्ट की हैं। सोशल मीडिया पर आज इन्होंने इस बात की खबर सबको दी। यह सेक्रेड गेम के लिए जानी जाती हैं और इनका कहना है कि अगर पिछले कुछ दिनों में कोई भी इनके संपर्क में आया है तो वो अपना कविसेल्फ़ किट से घर पर कोरोना टेस्ट कर ले।

6. एरिका फर्नान्डिज

एरिका फर्नान्डिज कसौटी ज़िन्दगी के सीरियल के लिए जानी जाती हैं। इस सीरियल में यह मुख्य किरदार में थीं। इन्होंने कल इनके इंस्टग्राम पर पोस्ट करके इनके कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दी। इन्होंने यह भी कहा कि कोरोना की होम टेस्ट किट पर भरोसा न करें और लैब टेस्ट ही करवाएं।

Advertisment

7. अनीता राज

दो महीने पहले ही अनीता राज छोटी सरदारनी की एक्ट्रेस को कोरोना हुआ था और अब इनको फिर से एक बार कोरोना हो गया है। फ़िलहाल यह क्वारंटाइन में हैं और रिकवर हो रही हैं।



सेहत न्यूज़
Advertisment