महिलाओं की सुरक्षा के लिए लॉन्च हुई 24 घंटे काम करने वाली नेशनल हेल्पलाइन

author-image
Swati Bundela
New Update


महिलाओं के लिए नेशनल हेल्पलाइन : केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए 24 घंटे काम करने वाली नेशनल हेल्पलाइन लांच की है। इसे 27 जुलाई को लॉन्च किया गया है। कई महिला हर रोज हिंसा से प्रभावित होती हैं। ऐसे में ये हेल्पलाइन 24 घंटा महिलाओं के मदद के लिए आपातकाली और गैर आपातकालीन शिकायतों के लिए सेवाएं प्रदान करेगा। इसमें अन्य अथॉरिटी से जोड़कर , एक ही नंबर के माध्यम से सभी महिलाओं की मदद की जाएगी।

Advertisment





कैसे मिलेगी महिलाओं को मदद






हेल्पलाइन सेवा महिला और बाल विकास मंत्रालय के द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक पहल है। इस हेल्पलाइन को पुलिस, अस्पतालों, काउंसलर और अन्य सेवाओं से जोड़कर, एक ही नंबर के द्वारा देशभर में महिलाओं के साथ घटित स्थिति की जानकारी पहुंचा कर उनकी मदद की जाएगी। इसका एक वन स्टॉप सेंटर होगा जहां से सारी जानकारी पुलिस या अन्य जगह तक पहुंचेगी। वही ये हेल्पलाइन 24 घंटा काम करेगी।






इस नंबर का करें प्रयोग






नेशनल कमीशन फॉर वीमेन ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी। इनकी ओर से बताया गया कि हर वो महिला जो हिंसा का शिकार हो रही है या उनके साथ गलत हो रहा है, तो हेल्पलाइन नंबर 7827 170 170 24 घंटे में कभी भी कॉल कर सूचित कर सकती हैं। उनके तरफ से यह भी बताया गया कि हेल्पलाइन की मदद से महिलाओं को किसी भी वक्त जानकारी मिलेगी और उन्हें सेवा प्रदान की जाएगी।






यह हेल्पलाइन सेवा एक्सपोर्ट के एक टीम के साथ मिलकर काम करेगी। इस हेल्पलाइन पर कोई भी 18 या 18 वर्ष से ऊपर की महिला कॉल कर मदद ले सकती है।

Advertisment





वेबसाइट पर करें शिकायत दर्ज






शिकायत ऑनलाइन तरीके से भी वेबसाइट www.ncw.nic.in के माध्यम से दर्ज की जा सकती है। कमीशन शिकायतों का निवारण निकालने के लिए तुरंत ही शिकायतों पर कार्रवाई करता है। इस हेल्पलाइन सेवा को इलेक्ट्रॉनिक्स, डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन और मिनिस्ट्री ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के मदद से विकसित किया गया है। महिलाओं के लिए नेशनल हेल्पलाइन





महिलाओं के लिए नेशनल हेल्पलाइन


न्यूज़ सोसाइटी