3 Man Arrested In Amethi: यूपी के अमेठी में नाबालिग लड़की की पिटाई करने के आरोप में 3 गिरफ्तार

author-image
Swati Bundela
New Update


3 Man Arrested In Amethi: अमेठी में चोरी के संदेह में एक नाबालिग दलित लड़की की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Advertisment

लड़की पर चोरी का आरोप लगाया गया

एक मिनट से अधिक के वीडियो में, दो पुरुष एक टीनएज लड़की को फर्श पर गिराते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि तीसरा उसके पैरों के तलवों पर डंडे से वार करता हुआ, दिखाई दे रहा है। लड़की पर चोरी का आरोप लगाया गया है। घटना अमेठी के रायपुर फुलवारी गांव की है।

सूत्रों के अनुसार, गांव निवासी सूरज सोनी के पास से दो मोबाइल फोन चोरी हो गए। सीसीटीवी फुटेज में लड़की (जिसे बाद में पीटा गया) को फोन चुराते हुए पकड़ा गया। हालांकि, मामले की सूचना पुलिस को देने के बजाय, सोनी और एक दोस्त ने लड़की को पकड़ लिया और उसे सोनी के घर ले गए।

वीडियो में तीन महिलाएं भी लड़की से पूछताछ करती दिख रही हैं। जब लड़की दर्द से कराहती है, तो पुरुषों में से एक फिर से लड़की को मारता है, उसे बालों से पकड़कर फर्श पर घसीटता है।

Advertisment

3 Man Arrested In Amethi: 27 दिसंबर को लड़की के पिता से शिकायत मिलने के तुरंत बाद ऑफआईआर दर्ज की गई

सर्कल अफसर, अमेठी, अर्पित कपूर ने टीओआई को बताया, कि पुलिस को 27 दिसंबर को लड़की के पिता से शिकायत मिलने के तुरंत बाद ऑफआईआर दर्ज की गई थी।

उन्होंने कहा, "लड़की के पिता ने पुलिस को सूचित किया, कि उसकी बेटी मेंटली अनस्टेबल है और रास्ता भटकने के बाद आरोपी के घर में घुस गई। आरोपी ने उसे चोर समझकर उसकी पिटाई कर दी।"

Advertisment

सीओ ने कहा, कि आरोपियों पर सेक्सुअल हरस्मेंट के आरोप में, और पॉक्सो एक्ट और एससी / एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, "तीनों आरोपियों शुभम गुप्ता, राहुल सोनी और सूरज सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।"

प्रियंका गांधी ने घटना की निंदा की

कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को अमेठी की घटना की निंदा की। उन्होंने कहा, "राज्य में रोजाना औसतन कम से कम 34 अपराध और महिलाओं के खिलाफ 135 अपराध होते हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है। हम एक अभियान शुरू करेंगे।" 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन करेंगे।




न्यूज़