Advertisment

Ganeshotsav पर 35000 महिलाओं ने गणपति अथर्वशीर्ष का किया पाठ

सूचना एजेंसी ANI के मुताबिक़ इस उपलक्ष्य पर बुधवार को पुणे के श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में 35000 औरतों ने पूजा अर्चना की और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ किया  और पूरा मंदिर मन्त्रों से गूंज उठा।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Ganesh Chaturathi

35000 Women Recited Ganpati Atharvashirsha (Image Credit:- ANI)

35000 Women Recited Ganpati Atharvashirsha: महाराष्ट्र में गणपति उत्सव बड़े ही उत्साह और धूम-धाम से मनाया जाता है। आज इस उत्सव का दूसरा दिन है। सूचना एजेंसी ANI के मुताबिक़ इस उपलक्ष्य पर बुधवार को पुणे के श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में 35000 औरतों ने पूजा अर्चना की और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ किया और पूरा मंदिर मन्त्रों से गूंज उठा।

Advertisment

Ganeshotsav पर 35000 महिलाओं ने गणपति अथर्वशीर्ष का किया पाठ 

इसका प्रोग्राम का आयोजन  गणेश चतुर्थी समारोह के उत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर ट्रस्ट द्वारा किया गया था। इस समारोह की प्रार्थना को देखने के लिए रुस के लोगों को भी आमंत्रित किया हुआ था। इस पूजा में शहर की सभी महिलाओं पंडाल में पहुंचती हैं और उनके द्वारा रवायती कपड़ो में प्रार्थना की जाती है। 

Advertisment

गणेश चतुर्थी क्या है?

गणेश जी के जन्म उत्सव की शुरआत गणेश चतुर्थी से की जाती है। यह उत्सव पूरे 10 दिन चलता है। गणेश चतुर्थी को गणेश जी की मूर्ति को घर में लाया  जाता है और उनकी पूजा की जाती है। चतुर्दशी को बप्पा की मूर्ति को विसर्जन कर दिया जाता है। इस साल के गणेश चुतर्थी की शुरुआत 19 सितंबर से हुई है। आज इसका दूसरा दिन है। इन दिनों का बहुत महत्व होता है। माना जाता है गणेश जी के आने से घर में समृद्धि, सुख और शांति आती है। इन 10 दिनों गणेश जी अपने भत्तों के कष्ट दूर करते हैं। गणेश जी को इन दिनों में सभी अपने घर लाते हैं। उनकी सेवा करते हैं। आस पास बड़े बड़े पंडाल लगते हैं और लोग उनकी पूजा करते हैं।

Ganesh Chaturthi
Advertisment