Advertisment

4th Omicron Case in India: इंडिया में ओमिक्रोण के हुए 4 केसेस, मुंबई में निकला चौथा केस

author-image
Swati Bundela
New Update
4th Omicron Case in India: इंडिया में ओमिक्रोण की एंट्री के बाद से धीरे धीरे मामले बढ़कर 4 हो गए हैं। कई लोग एयरपोर्ट से मिसिंग भी हो चुके हैं जो कि केसेस बढ़ाने के लिए ज़िम्मेदार हो सकते हैं।

Advertisment

4th Omicron Case in India: इंडिया में ओमिक्रोण का चौथा केस कहाँ निकला है?



इंडिया में ओमिक्रोण का चौथा केस मुंबई महाराष्ट्र में निकला है। यह साउथ अफ्रीका से दिल्ली आया था और उसके बाद मुंबई गया था। इसकी उम्र 33 साल है और यह दिल्ली से मुंबई आया था। दिल्ली एयरपोर्ट पर इसका कोविद टेस्ट किया गया था। इसके अलावा दो केसेस कर्णाटक और 1 केस गुजरात में निकला है।

Advertisment


पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबित डॉक्टर अर्चना पाटिल जो कि महाराष्ट्र की हेल्थ डिपार्टमेंट की डायरेक्टर हैं ने यह चौथा केस कन्फर्म किया है। इनका कहना है कि यह मुंबई के डोम्बिवली म्युनिसिपल कारपोरेशन में केस निकला है। यह केस पूरे महाराष्ट्र का पहला ओमिक्रोण केस है।



इन्होंने यह भी बताया कि यह आदमी चार लोगों के साथ आया था। अब उन लोगों को ट्रेस किया जा रहा है फिर उनको ट्रैक किया जायेगा कि वो किस किस से मिले हैं।
Advertisment


इंडिया में ओमिक्रोण के पेशेंट्स कहाँ कहाँ निकले हैं?



कोरोना के ओमिक्रोण वैरिएंट के 2 केसेस कर्णाटक के हैं, 1 केस गुजरात का है और 1 केस मुंबई में निकला है। इंडिया में ओमिक्रोण की एंट्री के बाद से धीरे धीरे मामले बढ़कर 4 हो गए हैं। जिन लोगों को कर्णाटक में ओमिक्रोण निकला है यह दोनों आदमी 40 साल से ऊपर के हैं। एक की उम्र 66 है और दूसरे की 46 है। हेल्थ मिनिस्ट्री के जॉइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने कहा है कि इन लोगों की आइडेंटिटी अभी रिवील नहीं की जा रही है।
Advertisment




इन लोगों के कांटेक्ट में जो जो लोग आये हैं इनको अभी ट्रेस किया जा रहा है और टेस्ट के सैंपल लिए जा रहे हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री के जॉइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने यह भी कहा है कि कोई भी टेंशन न ले और दोनों केसेस ही सीरियस नहीं हैं और सिम्पटम्स भी नार्मल हैं।

Advertisment


तीसरा ओमिक्रोण केस गुजरात का है और इस व्यक्ति की उम्र 72 साल है। यह ज़िम्बाब्वे से लौटे थे और गुजरात के जामनगर से हैं। गुजरात के हेल्थ कमिश्नर जय प्रकाश शिवहरे ने यह तीसरा ओमिक्रोण केस कन्फर्म किया था।



चौथा ओमिक्रोण केस अब मुंबई में निकला है । यह एक 33 साल का व्यक्ति है और यह साउथ अफ्रीका से दिल्ली आया था और उसके बाद मुंबई गया था। इन चारों केसेस को अब ट्रेस किया जा रहा है और इन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
सेहत न्यूज़
Advertisment