Advertisment

5 Women In Yogi Cabinet: योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट की 5 महिला मिनिस्टर की डिटेल्स

author image
Swati Bundela
26 Mar 2022
5 Women In Yogi Cabinet: योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट की 5 महिला मिनिस्टर की डिटेल्स



Advertisment

Women In Yogi Cabinet: यूपी के 33rd चीफ मिनिस्टर बने योगी आदित्‍यनाथ ने दूसरी बार कल शुक्रवार लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ग्रहण की जिसमें कुल 52 मंत्रियों भी शामिल थे। उन मंत्रियो में 5 महिला मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। 18 कैबिनेट मंत्री और 14 स्‍वतंत्र प्रभार राज्‍य मंत्री और 20 राज्‍य मंत्री में पांच महिलाओं को मंत्री पद मिला है।

इनमें से एक कैबिनेट मंत्री, एक राज्‍य मंत्री स्‍वतंत्र प्रभार और बाकी तीन राज्‍य मंत्री हैं। पिछली योगी सरकार में केवल 3 महिला मंत्री थीं। वोमेन एम्पावरमेंट को पॉलिटिक्स में बढ़ावा देते हुए 5 महिला मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की इस अहम फैसले किन महिलाओं को मंत्री पद के लिए चुना गया आईए जानते है। योगी 2.0 सरकार में शपथ ग्रहण करने वाली महिलाओं के बारे में डिटेल्स-

1. बेबी रानी मौर्या

Advertisment

65 वर्षीय पोलिटिकल लीडर बेबी रानी मौर्या योगी सरकार में अहम हिस्सा है। बीएड कर चुकी रानी ने पिछले साल उत्तराखंड गवर्नर से रिजाइन कर दिया था जिसके बाद आरक्षित सीट आगरा ग्रामीण से विधायक चुनी गयी। 1995 में वह पहली दलित औरत थी जो आगरा की मेयर बनी।

2. विजय लक्ष्मी

बीजेपी देवरिया नगर के महिला मोर्चा की प्रेजिडेंट रह चुकी विजय लक्ष्मी ने 1992 में अपने राजीनीति जीवन की शुरआत की। वह सलेमपुर जिले के देवरिया नगर से विधायक चुनी गयी है। तीन बार चुनाव लड़ने के बाद विजय लक्ष्मी को 2022 में सलेमपुर सुरक्षित सीट से जीत हासिल हुई।

Advertisment

3. प्रतिभा शुक्ला

2017 में पहली बार विधायक बनी 61 वर्षीय प्रतिभा शुक्ला अकबरपुर रनिया से विधायक चुनी गयी। पोस्ट ग्रेजुएट प्रतिभा 2007 में बसपा के टिकट से विधायक चुनी गयी थी फिर बीजेपी द्वारा टिकट मिलने पर अकबरपुर रनिया विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार जीतकर उत्तर प्रदेश विधानसभा में पहुंची है।

4. गुलाबो देवी

Advertisment

गुलाबो देवी संभाल जिले की आरक्षित सीट चदोसी से चुनकर विधायक बनी है। योगी सरकार 2.0 में उन्हें प्रमोट कर मिनिस्ट्री ऑफ़ स्टेट इंडिपेंडेंट चार्ज बनाया है। वह पहले भी योगी सरकार में राज्यमंत्री रह चुकी है। गुलाबो देवी पहली बार 1991 में विधायक बनी थी और अबतक पांच बार विधायक बन चुकी है।

5. रजनी तिवारी

रजनी तिवारी हरदोई जिले के शाहबाद सीट से विधायक चुनी गयी। वह उत्तर प्रदेश लेजिस्लेटिव की पांचवी फीमेल मेंबर ग्रेजुएट है। 61 साल की रजनी पहली बार राज्य मंत्री बनी है और चौथी बार विधायक बनी है। 2008 में बसपा द्वारा टिकट मिलने पर विधायक बनी रजनी ने 2017 में बीजेपी को ज्वाइन किया।



/wp:tadv/classic-paragraph
Advertisment
Advertisment