दिल्ली में Covid-19 के कारण 60 साल की महिला की मौत

कोविड-19 एक बार फिर से चिंता का विषय बनता जा रहा है, और साल 2025 में भी इसका प्रभाव पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। देश में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब मौतों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
COVID Variant JN.1(Freepik)

File Image

60-Year-Old Woman Dies of Covid-19 in Delhi: कोविड-19 एक बार फिर से चिंता का विषय बनता जा रहा है, और साल 2025 में भी इसका प्रभाव पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। देश में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब मौतों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। दिल्ली में कोरोना के कारण 60 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। चलिए पूरी खबर जानते हैं-

Advertisment

दिल्ली में Covid-19 के कारण 60 साल की महिला की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में पूरे देश में कोविड-19 के 3395 सक्रिय मामले हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में स्थिति चिंताजनक होती जा रही है, जहां 60 साल की महिला की कोविड संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई। महिला को पेट की सर्जरी के बाद तीव्र आंत्र अवरोध का पता चला था। इसके साथ ही वह इलाज के लिए भर्ती थी।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी और संक्रमण के चलते उसकी स्थिति और बिगड़ गई। इस बीच, 1 जनवरी 2025 से अब तक दिल्ली में कोरोना से 3 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

भारत में COVID-19 मामलों में वृद्धि पर, WHO की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन कहती हैं, "कोरोनावायरस भविष्य में भी हमारे साथ रहेगा। हम कुछ महीनों के अंतराल में COVID-19 मामलों में वृद्धि देखेंगे। हालांकि, हमारे पास एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली है, और टीकाकरण भी हमें मजबूत रखता है। यही कारण है कि, अब कोरोनावायरस के कारण होने वाला संक्रमण बहुत हल्का है।"

Advertisment

स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने क्या कहा?

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने COVID-19 पॉजिटिव 60 वर्षीय महिला की मौत पर कहा, "मैं परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। उनकी उम्र 60-70 वर्ष के बीच बताई जा रही है। रिपोर्ट का इंतजार है। उन्हें कई समस्याएं थीं। यह कहना थोड़ा जल्दबाजी होगी कि उनकी मौत कोरोना से हुई है। उन्हें फेफड़ों की कुछ समस्या थी। मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि कोई डरने की बात नहीं है... दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य विभाग किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।"

Advertisment

खुद का रखें ध्यान

ऐसी स्थिति में खुद का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। जब भी आप भीड़भाड़ वाली जगह पर जाएं, तो मास्क जरूर पहनें। इसके साथ ही, अगर आपको बहती नाक, गले में खराश, सिरदर्द या बुखार जैसे लक्षण दिखाई दें, तो बाहर जाने से बचें और मास्क पहनें। अपने आसपास सफाई का ध्यान रखें और दूसरों से उचित दूरी बनाए रखें। यदि आपको हल्के भी लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो दूसरों से खुद को अलग रखें और घर पर आइसोलेशन में रहें।

Covid-19 COVID