Advertisment

असम में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को नाबालिग के शोषण के आरोप में किया गिरफ्तार

author-image
Swati Bundela
New Update
असम में एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और शारीरिक शोषण करने के आरोप में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि अभी लड़की की मेडिकल रिपोर्ट आना बाकी हैं।

Advertisment

65 वर्षीय बुजुर्ग पर नाबालिग के शोषण का आरोप



असम के सिलचर टाउन के कनकपुर में 65 वर्षीय पुरुष पर एक 9 वर्षीय लड़की के साथ दुर्व्यवहार और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया गया है और गिरफ्तार किया गया है।

Advertisment


यह घटना मंगलवार को दोपहर के समय हुई और उस पुरुष को नाबालिग के पिता की एफ आई आर के बाद सोनाई नाम की जगह से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की रिपोर्ट

Advertisment


ऑफिसर इंचार्ज ने बताया की लड़की और आरोपी दोनों ही एक स्लम एरिया में आस पड़ोस में रहते थे। ऐसे आरोप है कि यह 65 वर्षीय पुरुष लड़की के कमरे में बिना अनुमति के दाखिल हुआ और दरवाजा बंद कर दिया ताकि परिवार के बाकी सदस्य कमरे में ना सकें।



उसने बच्ची को धमकाया और उस पर अपने आप को थोपने की कोशिश की। हालांकि बच्ची ने शोर मचा कर सभी लोगों को इकट्ठा कर लिया।
Advertisment


बच्ची का मेडीकल चेक अप



अभी लड़की को मेडिकल एग्जामिनेशन से गुजरना बाकी है। मेडिकल रिपोर्ट आने तक पुलिस ने लड़की की स्टेटमेंट पर आरोपी को रेप के केस में गिरफ्तार कर लिया है।
Advertisment




बच्ची के पिता ने कहा, " कि इस घटना के बाद उनकी बच्ची सदमे में है। उन्होंने कहा मेरी बेटी अब डरी हुई और सदमे में है। हमने कभी भी हमारी बच्ची के साथ ऐसा होने की बात के बारे में सोचा तक नहीं था। इस इंसान को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि बाकी लोग भी ऐसा काम करने से डरे और पीछे हटें।"

Advertisment

आरोपी की गिरफ्तारी



वहां के सुपर इंटेंडेंट ने कहा ,"हमें जैसे ही परिवार ने घटना की जानकारी दी हमने आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी और उसे जल्द ही पकड़ लिया। आरोपी को रेप केस के चार्जेस के साथ पकड़ा गया है। उस पर पोक्सो एक्ट 2012 के तहत नाबालिग के शोषण के जुर्म में केस दर्ज किया गया है।"
न्यूज़
Advertisment