Oscar Nomination 2023: ऑस्कर अवार्ड और भारतीय फ़िल्म नॉमिनेशन

न्यूज़ : ऑस्कर नॉमिनेशन 2023 की सूची आ गई है। भारतीय सिने प्रेमियों के बीच इस समय ख़ुशहाली का माहौल है। ऐसा इसलिए कि तीन भारतीय फ़िल्म इस बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई हैं।

author-image
Prabha Joshi
New Update
oscar award

भारत से तीन फ़िल्में ऑस्कर नॉमिनेशन में

Oscar Nomination 2023: ऑस्कर नॉमिनेशन 2023 की सूची आ गई है। भारतीय सिने प्रेमियों के बीच इस समय ख़ुशहाली का माहौल है। ऐसा इसलिए कि तीन भारतीय फ़िल्म इस बार अलग-अलग कटेगिरी में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई हैं। 

Advertisment

हमेशा से ही भारतीय सिने प्रेमियों का सपना रहा है कि भारत की फ़िल्म ऑस्कर से सम्मानित हो। अक्सर फ़िल्म नामित तो होती है लेकिन कोई न कोई कारण से ऑस्कर से रह जाती है। बता दें भारत की सबसे पहली फ़िल्म मदर इंडिया ऑस्कर के लिए सबसे पहले नामित की गई थी, पर कहा जाता एक वोट से रह जाने के चलते फ़िल्म मदर इंडिया ऑस्कर अवार्ड से रह गई। इस बार ऑस्कर के लिए नामित है, डॉक्यूमेंट्री फ़ीचर फिल्म श्रेणी में ‘ऑल दैट ब्रीथ्स’, बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म श्रेणी में ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’, और मूल गीत श्रेणी में ‘आरआरआर’ के 'नाटू नाटू'।

95वां ऑस्कर नॉमिनेशन

ऑस्कर 2023 के नॉमिनेशन के लिए आधिकारिक रूप से कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स से बीते दिन 24 जनवरी को घोषणा कर दी गई। ऑस्कर अवार्ड के नामांकन की घोषणा रिज अहमद और एलिसन विलियम्स ने की। भारतीय सिने प्रेमियों के लिए ये गौरव का क्षण है। सबकी बस एक ही बात पर नज़र थी की कौन-सी फ़िल्म नामित हुई।

क्या हैं अकादमी सम्मान

Advertisment

बता दें हर साल जनवरी में अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर्स आर्ट एंड साइंसिस ऑस्कर के लिए फ़िल्मों को नॉमिनेट करता है। ये नॉमिनेशन विश्व स्तर पर होता है। ऐसे में विश्वभर से सिने प्रेमियों की निगाह रहती है कि उनका देश और कौन-सा देश किस चीज़ में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो रहा है। ये सम्मान अकादमी अवार्ड्स के नाम से जाना जाता है। इस बार 95वे अकादमी अवार्ड की सूची जारी हुई है जो 2022 की बेहतरीन रिलीज़ फ़िल्मों के सम्मान पर है। इसमें अलग-अलग कटैगिरी में सम्मान दिया जाता है जैसे बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बेस्ट लीडिंग एक्टर, बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फ़ीचर फ़िल्म, बेस्ट सिनेमेटोग्राफ़ी आदि। इस तरह फ़िल्म से जुड़े हर टीम मेंबर के काम को जांचकर बेस्ट को पुरुस्कृत किया जाता है। मार्च 12, 2023 को 95वें ऑस्कर दिए जाएंगे। 

ऐतिहासिक है इस बार का वोटर काउंट

अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर्स आर्ट एंड साइंसिस की माने तो इस बार 23 केटेगिरी में ऑस्कर का नॉमिनेशन हुआ है। अकादमी की माने तो इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि इतनी बड़ी संख्या में वोटर्स ने हिस्सा लेकर भागीदारी की है। कुल मिलाकर 80 देशों की तरफ़ से बैलेट जमा हुए हैं। आधिकारिक घोषणा के अनुसार 2 मार्च से 7 मार्च तक अकादमी के एक्टिव मेंबर्स विजेताओं के लिए वोट करेंगे। परिणाम 12 मार्च को निकलेगा।

ऑस्कर 2023 Oscar फ़िल्म मदर इंडिया Oscar Nomination 2023 अकादमी अवार्ड्स