Aalika Shaikh battled Depression : मन की आवाज प्रतिज्ञा के बाद आलिका शेख ने झेला डिप्रेशन

author-image
Swati Bundela
New Update

कौन हैं अलाइका शेख ?


अलाइका शेख को मन की आवाज प्रतिज्ञा के सीजन वन में 10 साल पहले गहना के किरदार में देखा गया था। उन्होंने इस नाटक में प्रतिज्ञा की भाभी/जेठानी का रोल निभाया था।

अलाइका ने बताई डिप्रेशन की वजह


मुंबई में पली-बढ़ी अलाइका ने अपना करियर रियल एस्टेट इन्वेस्टर के तौर पर शुरू किया था जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग की तरफ रुख मोड़ा।

उन्होंने बताया कि ," मन की आवाज प्रतिज्ञा करने के बाद मैं सुनिश्चित थी कि मुझे अच्छे रोल्स मिलेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मुझे इतने बड़े बैनर के साथ अच्छी परफॉर्मेंस देने के बाद भी अच्छे रोल्स नहीं मिले। मुझे पता था कि एंटरटेनमेंट की दुनिया के बारे में कभी कुछ नहीं कहा जा सकता पर फिर भी मैसेज संभाल नहीं पाई। इसी के बाद मैं धीरे- धीरे लो महसूस करने लगी और डिप्रेशन का शिकार हुई। "

दोस्तों ने की मदद


अलाइका बताती है कि उनके डिप्रेशन  के समय उनके दोस्तों ने उनकी काफी मदद की और उन्हें डिप्रेशन से बाहर लाने में सहायता की।

वह आगे बताती हैं," मैंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला ले लिया था और अपने व्लॉग बनाना शुरु कर दिए थे लेकिन तक़दीर को कुछ और ही मंजूर था। मुझे मन की आवाज प्रतिज्ञा के सीजन 2 में रोल मिला जिसके बाद मैंने से पहली बार में ही स्वीकार कर लिया।"

मैंने अपना रियल एस्टेट का काम भी चालू रखा जिसके कारण मेरे बिल्स भर रहे थे पर मुझे एक्टिंग की काफी याद आ रही थी।

प्रतिज्ञा में रोल मिलने के बाद


शो में रोल मिलने के बाद सभी कास्ट मेंबर्स 9 साल बाद एक दूसरे से मिले लेकिन सब कुछ वैसा का वैसा ही था।

अलाइका कहती हैं, ' मुझे सेट पर जा कर बहुत अच्छा लगा। ऐसा मौका होता है कि नए सीजन में पूरी कास्ट बदलती है लेकिन इसमें ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। मुझे वापस पुराने दिनों की तरह अच्छा लगा। मैंने सिलवासा में 25 दिनों के बाद शूट करने के बाद मुंबई में वापसी की। यह सब मेरे लिए बहुत अच्छा रहा। ' अलाइका शेख डिप्रेशन
न्यूज़ एंटरटेनमेंट