Advertisment

क्राइम शो में काम करने वाली महिलाएं चोरी के आरोप में गिरफ्तार

author-image
Swati Bundela
New Update
चोरी के आरोप में अभिनेत्री गिरफ्तार: मुंबई में एक बेहद अजीब घटना सामने आयी है। टेलीविजन पर पॉपुलर क्राइम सीरियल में काम करने वाली दो महिला जूनियर एक्ट्रेसेस को मुंबई के आरे कॉलोनी में पेइंग गेस्ट आवास से 3.28 लाख रुपये की चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Advertisment

चोरी के आरोप में अभिनेत्री गिरफ्तार: दोनों महिलायें सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल जैसे सीरियल में अभिनय कर चुकी है



पुलिस ने बताया है कि दोनों आरोपियों से 50-50 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। कोरोनोवायरस महामारी के चलते आर्थिक मंदी के कारण महिलाएं बेरोजगार थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों महिलाओं ने सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल जैसे सीरियल में अभिनय किया है। आरोप है कि दोनों महिलाएं पेइंग गेस्ट के आवास पर आईं और पैसे लेकर भाग गईं।

Advertisment


https://twitter.com/ANI/status/1405769420497068033?s=20



जांच के दौरान मिली रिपोर्ट के अनुसार अपराध स्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें दोनों आरोपी पैसे लेकर बाहर जाते नजर आ रही है। आगे जब मुंबई पुलिस ने आरोपी महिलाओं से पूछताछ की तो दोनों ने अपराध करना स्वीकार कर लिया।
Advertisment




क्राइम शो में काम करने वाली महिलाएं चोरी के आरोप में गिरफ्तार , महिलाओं को अदालत में पेश कर 23 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Advertisment

COVID-19 लॉकडाउन के दौरान बेरोजगारी



जनवरी 2021 में, भारत में छह प्रतिशत से अधिक की बेरोजगारी दर देखी गई। वर्ष में लागू किए गए पूर्ण लॉकडाउन के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ा। अप्रैल 2020 में बेरोजगारी कथित तौर पर लगभग 24 प्रतिशत तक बढ़ गई।
Advertisment




कोरोनावायरस की पहली और दूसरी लहर ने भारत की अर्थव्यवस्था की कमर बुरी तरह से तोड़ दी है। कई लोगों की नौकरी चली गयी ,कई लोग बेरोज़गार हो गए। एक्सपर्ट्स तीसरी लहर के आने की भी आशंका जता रहे है, अब देखना होगा ये महामारी लोगों को और कितना सताएगी। चोरी के आरोप में अभिनेत्री गिरफ्तार 
Advertisment