Advertisment

महिलाओं के काम जो पुरुष कर सकते हैं वो महिलाएं घर बैठें : तालिबान काबुल मेयर

author-image
Swati Bundela
New Update

Afghanistan Women's Under Taliban:  तालिबान के काबुल के मेयर ने कहा है कि ऐसी पोस्ट और काम जहाँ महिलाओं की जगह पुरुष काम कर सकते हैं वो महिलाएं घर पर ही बैठें। ऐसी महिलाओं को वापस काम पर आने की अनुमति नहीं है। ऐसी म्युनिसिपल महिला वर्कर्स जिनकी जगह पर कोई और काम नहीं कर सकता है वो अपने अपने काम पर वापस आ सकती हैं। यह स्टेटमेंट तालिबान के द्वारा अप्पोइंट किए गए मेयर मौलवी हमदुल्लाह नोमानी ने कहा है।

Advertisment

Afghanistan Women's Under Taliban - 

1. अभी तालिबान के अंडर में महिलाओं की पढाई को लेकर भी खतरा मड़रा रहा है। अफ़ग़ानिस्तान के हालात कुछ ऐसे हैं कि वहां पर लडकियां उनके छोटे छोटे अधिकारों के लिए भी लड़ रही हैं।

2. अफ़ग़ान के कुछ लड़कों ने स्कूल जाने से मना कर दिया और अपने घर पर ही रुके क्योंकि कुछ अभी लड़कियों को घर में रहने को ही कहा गया है। यह मामला काबुल का है।

Advertisment

3. लड़कों का कहना है कि लड़कियों से ही हमारी आधी सोसाइटी बनती है अगर वो स्कूल नहीं जाएँगी तो यह भी नहीं जाएंगे। ऐसा कहने वाले लड़के का नाम रोहुलाह है जो कि सिर्फ 18 साल का है और 12th क्लास में है।

4. इस से पहले तालिबान ने कहा था महिलाएं मिनिस्टर नहीं बन सकती हैं यह तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान की सभी महिलाओं के लिए अपने आप कह दिया है।

5. ऐसे ही कुछ समय पहले तालिबान ने डिक्लेअर किया था कि महिलाएं अब किसी भी तरीके के स्पोर्ट्स में हिस्सा नहीं ले सकती हैं क्योंकि इससे उनकी बॉडी एक्सपोज़ होती है।

Advertisment

6. इस से पहले इन्होंने कहा था कि महिलाओं को कॉलेज में सिर्फ महिला टीचर्स ही पढ़ा सकती हैं या फिर थोड़े ज्यादा उम्र के पुरुष जिनका करैक्टर अच्छा हो।

7.  इतनी बंदिशों के चलते 32 महिला फुटबॉलर्स तालिबान को चकमा देकर पकिस्तान पहुंच चुकी हैं।

8. यह अपने परिवार वालों के साथ अफ़ग़ानिस्तान छोड़कर आगए हैं क्योंकि वहां महिलाओं के लिए बिलकुल भी सेफ माहौल नहीं है और महिलाओं के स्पोर्ट्स खेलने को लेकर भी तालिबान ने बैन लगा दिया है।

Advertisment






न्यूज़
Advertisment