Aishwarya Rai Bachchan’s 49 Birthday: जाने कुछ रोचक बातें

Rajveer Kaur
01 Nov 2022
Aishwarya Rai Bachchan’s 49 Birthday: जाने कुछ रोचक बातें

दशकों से हमारे दिलों पर राज कर रही मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अदाकार ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपनी उम्र के 49 साल पूरे कर चुकी हैं। ऐश्वर्या एक अदाकार होने के साथ-साथ एक प्यारी पत्नी, बेटी और माँ हैं। ऐश्वर्या, जिन्हें अक्सर दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक कहा जाता है, उन्होंने अपने करीयर की शुरुआत 1997 में मणिरत्नम के तमिल राजनीतिक नाटक इरुवर से की। इसके साथ ही ऐश्वर्या ने उसी साल ‘और प्यार हो गया’ फ़िल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। हम दिल दे चुके सनम, गुरु और देवदास सहित बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में अपने  बेहतर प्रदर्शन से लोगों के दिलों पर राज़ किया हैं। सिर्फ अभिनय ही नहीं, लोग ऐश्वर्या के डान्स के भी दीवाने हैं।

Aishwarya Rai Bachchan’s 49 Birthday: 

मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय 
ऐश्वर्या राय  ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता। इस ख़िताब के लिए उन्होंने ‘राजा हिंदुस्तानी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म का ऑफ़र छोड़ दिया था। रीता फारिया के बाद वे दूसरी भारतीय थीं जिन्होंने 28 साल बाद मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल किया था। इससे पहले साल 1993 में मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में दूसरा स्थान जीता। पहले स्थान पर सुष्मिता सेन रही थी।

38 की उम्र में प्रेग्नेंसी 
ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के मशहूर अदाकार अभिषेक बच्चन की पत्नी हैं।वे 38 वर्ष की थी जब वह गर्भवती थी, ऐश्वर्या को "देर से" गर्भावस्था हुई थी।  ऐसे समय में जब महिलाएं सी-सेक्शन से अधिक सहज थीं, ऐश्वर्या ने सामान्य डिलीवरी का विकल्प चुना। दोनों सुपरस्टार पति पत्नीने अपनी बेटी आराध्या को 2011 में जन्म दिया। 

आराध्या  के दादा और बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या के गर्भवस्था के  उनके संघर्ष के बारे में मीडिया में बताया "हम 14 तारीख की रात वहां गए थे। डॉक्टरों ने हमें बताया था कि बच्चा अब कभी भी आ सकता है। 16 तारीख की सुबह, उसने बच्चे को जन्म दिया। यह एक सामान्य डिलीवरी थी , हालांकि आजकल लोग सी-सेक्शन और अन्य चीजों का विकल्प चुनते हैं  लेकिन ऐश्वर्या एक सामान्य डिलीवरी चाहती थी। उसे संघर्ष करना पड़ा, लेकिन मैं उसकी सराहना करता हूँ। 

 रेड कारपेट लुक 
1. Roberto Cavalli's mermaid dress (2014)
ऐश्वर्या की हर लुक कमाल की होती हैं इस लुक पर अभिषेक बच्चन लिखते है,लगभग 52 घंटे बिना नींद के! आँखे बंद हो जाती है... और मिसेज ऐसी दिखती है !! ठीक है.. अब आँखें खुली हैं!

2. The Butterfly dress by Michael Cinco (2018)
ऐश्वर्या राय बच्चन की कान्स डायरियाँ सभी असाधारण पोशाकों के बारे में हैं। तितली से प्रेरित गाउन में जटिल दस्तकारी का काम था और इसे स्वारोवस्की क्रिस्टल और फ्रेंच पैलेट से अलंकृत किया गया था। यह ड्रेस 10 फुट लंबी ट्रेन के साथ आई थी।

2. Aishwarya Rai Bachchan's Venusian Look (2022)
ऐश्वर्या राय बच्चन ने कस्टम गौरव गुप्ता गाउन में रेड कार्पेट पर वाक की।   पोशाक "वीनस के जन्म से प्रेरित" थी। उसके सिर के पीछे प्रभामंडल जैसा तत्व वह खोल था जिसे वीनस बॉटलिकली की प्रसिद्ध पेंटिंग द बर्थ ऑफ वीनस से उगता है।

अगला आर्टिकल