Gangubai Kathiawadi Release Date: आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज़ डेट फाइनली हुई आउट

author-image
Swati Bundela
New Update

Gangubai Kathiawadi Release Date


अजय देवगन ने ट्वीटर पर लिखा " यह मेहनत की आग से तपकर पावरफुल बनीं" सबका इंतज़ार खत्म होता है और यह फिल्म अपने नजदीकी सिनेमा घरों में 6th जनवरी 2022 को देखें।

https://twitter.com/ajaydevgn/status/1443500368470675457?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1443500368470675457%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref;_url=https%3A%2F%2Fwww.shethepeople.tv%2Ffilm-theatre%2Fgangubai-kathiawadi-release-date%2F

आलिया भट्ट ने भी यह अपने ट्विटर पर शेयर किया और लिखा में अपने दिल का और आत्मा का एक टुकड़ा आपके सामने पेश कर रही हूँ। इसके अलावा आलिया करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी रनवीर सिंह के साथ नज़र आने वाली हैं। हाल में ही आलिया ने इनकी पहली प्रोडूसर के तौर पर फिल्म डार्लिंग्स खत्म की है। इस फिल्म में शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू हैं ।

https://twitter.com/aliaa08/status/1443514094242254852?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1443514094242254852%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref;_url=https%3A%2F%2Fwww.shethepeople.tv%2Ffilm-theatre%2Fgangubai-kathiawadi-release-date%2F

आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म की कहानी क्या है?


गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म गंगूबाई की जीवनी पर आधारित है। ये फिल्म संजय लीला भंसाली के द्वारा निर्देशित है। ये फिल्म एक माफिया क्वीन गंगूबाई के ऊपर आधारित है। गंगूबाई काठियावाड़ी मुंबई में एक वैश्यालय की मालिक थी इन ने सेक्स वर्कर्स के राइट्स के बारे मे आवाज उठाई थी वो भी 60 ‘s के ज़माने में।

गंगूबाई काठियावाड़ी एक भारतीय क्रिमिनल, गुंडा, बिज़नेस वीमेन और सेक्स वर्कर थी। ये मुंबई के हीरा मंडी रेड लाइट डिस्ट्रिक्ट में सेक्स रैकेट चलाती थी और इनका खुद का एक वैश्यालय भी कमाठीपुरा मुंबई में था। इनका असली नाम गंगा हरजीवन दस काठियावाड़ी था और इनका जनम 1939 में काठियावाड़ में हुआ था। ये एक अच्छे पढ़े लिखे लॉयर परिवार से थीं।
एंटरटेनमेंट न्यूज़