Advertisment

Alka Lamba Case: अलका लम्बा की गिरफ़्तारी को लेकर 10 जरुरी बातें

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Alka Lamba Case: आगामी चुनाव में पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले 20 अप्रैल, 2022 को, उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बारे में कथित रूप से अपमानजनक बयान दिया था। जिसके चलते पंजाब पुलिस ने उन्हें पूछताश के लिए बुलाया। उनपर पर आरपीसी और आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया, उनपर रिप्रजेंटेशन ऑफ़ दी पीपल एक्ट 1951 और 1988 की धारा 125 शामिल है।

अलका लम्बा की गिरफ़्तारी को लेकर 10 जरुरी बातें - 

1. आम आदमी पार्टी की पूर्व नेता रह चुकी अल्का लांबा को पंजाब पुलिस ने पूछताश के लिए नोटिस जारी किया है। 

Advertisment

2. अल्का लांबा भारतीय सेना के सिविलियन इंजीनियर अमर नाथ लांबा और राज कुमारी लांबा की बेटी है। उन्होंने दयाल सिंह कॉलेज से बीएससी की डिग्री हासिल की।

3. इसके बाद उन्होंने बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश से केमिस्ट्री एंड एजुकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्र रह चुकी अल्का दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन की प्रेजिडेंट भी रही।


4. उसके बाद अलका लांबा ने राजीनीति में कदम रखने के लिए 1994 में कांग्रेस पार्टी की छात्र शाखा, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) में शामिल हुई।

5. उन्होंने 1996 में All India Girl।कन्वेनर के रूप में काम किया फिर 1997 में उन्हें अखिल भारतीय (एनएसयूआई) के अध्यक्ष बनाया गया। वह 20 से अधिक वर्षों तक कांग्रेस से जुड़ी रही।

Advertisment

6. उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में 2007-11 से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सेक्रेटरी के रूप में भी काम किया।

7. 2014 में कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गई। 2015 में उन्होंने चांदनी चौक क्षेत्र से विधायक का पद हासिल किया। फिर उन्होंने आप छोड़ दी और सितंबर 2016 में कांग्रेस में वापिस शामिल हो गई।

8. इसका कारण मतभेद और पार्टी के अन्य सदस्यों द्वारा उनका अनादर अनादर था।

Advertisment

9. अल्का को 2008-2009 में महिलाओं के लिए काम करने के क्षेत्र में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

10. वह एनजीओ ‘गो इंडिया फाउंडेशन’ भी चलाती हैं, जो रक्तदान आदि जैसे विभिन्न अभियान चलाता है।



न्यूज़
Advertisment