Advertisment

जानिए कौन हैं अलका लांबा जो दिल्ली चुनाव में CM आतिशी का करेंगी सामना

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट से विधायक हैं। कांग्रेस ने उनके खिलाफ अलका लांबा को टिकट दिया है। ऐसे में इस सीट पर आपको दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Alka Lamba

Image Credit: Alka Lamba/Instagram

Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की चर्चाएं काफी हो रही हैं। आपको बता दे कि दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए आप और कांग्रेस ने अधिकांश उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ऐसे में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट से विधायक हैं। इस सीट पर 2020 में आप ने भाजपा को हराया था। यह जीत आतिशी ने 55897 वोट जीतकर हासिल की थी। इस सीट पर इस बार भी दिल्ली सीएम आतिशी को उम्मीदवार खड़ा किया गया। अब कांग्रेस ने उनके खिलाफ अलका लांबा को टिकट दिया है। ऐसे में इस सीट पर आपको दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। चलिए अलका लांबा के बारे में कुछ बातें जानते हैं 

Advertisment

जानिए कौन हैं अलका लांबा जो दिल्ली चुनाव में CM आतिशी का करेंगी सामना

PTI के अनुसार, कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं सीएम के खिलाफ चुनाव लड़ रही हूं। अरविंद केजरीवाल ने खुद आतिशी को 'अस्थायी सीएम' कहा है, इसलिए उनके पास सिर्फ एक महीना बचा है। केजरीवाल वैसे भी वापस नहीं आएंगे। एक संवैधानिक पद पर आसीन एक महिला के रूप में, वह अपने पद का अनादर कर रही हैं। आतिशी को केजरीवाल द्वारा 'अस्थायी सीएम' कहे जाने पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए,"।

Advertisment

जानिए कौन हैं अलका लांबा 

अलका लांबा ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की प्रेसिडेंट हैं। कांग्रेस ज्वाइन करने से पहले अलका ने 2015 में चांदनी चौक से विधानसभा सीट जीती थी लेकिन 2019 में उन्होंने आप का साथ छोड़कर कांग्रेस से हाथ मिला लिया। 2020 में उन्होंने चांदनी चौक सीट से दोबारा चुनाव लड़ा लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाई। शुरुआती जीवन की बात करें तो अलका लांबा का जन्म 1975 में हुआ। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही राजनीतिक सफर की शुरुआत कर ली थी। वह नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ़ इंडिया का भी हिस्सा रहीं जो कांग्रेस का स्टूडेंट विंग था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के प्रेसिडेंट पद के लिए चुनाव लड़ा और भारी जीत हासिल की। 2003 में अलका लांबा का सामना बीजेपी नेता मदनलाल खुराना से हुआ जो पूर्व सीएम रह चुके थे। इस सीट पर अलका को हार का सामना करना पड़ा।

23 फरवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल होगा समाप्त

Advertisment

दिल्ली चुनाव की अभी फाइनल डेट जारी नहीं हुई है। 23 फरवरी, 2025 को दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल खत्म हो जाएगा। आम आदमी पार्टी ने लगातार दो बार दिल्ली विधानसभा चुनाव पर जीत हासिल की है। आप ने 70 सीटों में से 2020 में 62 सीटों और 2015 में 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। कालकाजी विधानसभा सीट की बात करें तो यहां पर भी दो बारी आम आदमी पार्टी ने ही जीत हासिल की है। 2020 में आतिशी यहां से विधायक रहीं और 2015 में अवतार सिंह कालकाजी जीते थे।

Elections State Elections Delhi
Advertisment