अमेरिका में प्लेन और हेलीकॉप्टर के बीच हुई टक्कर में सभी 67 लोगों की हुई मौत

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी से तब एक दुखद घटना हुई जब बुधवार को हवा में ही यात्री विमान और हेलीकॉप्टर की टक्कर हो गई। इस जेट में 60 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स सवार थे। इसके साथ ही सैन्य हेलीकॉप्टर में 3 लोग सवार थे।

author-image
Rajveer Kaur
एडिट
New Update
American Eagle Flight 5342 collides with an Army helicopter:

American Eagle Flight 5342 collided with an Army Helicopter: 29 जनवरी, 2025 को रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट के पास भयानक हादसा हुआ जिसमें अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट यू.एस. आर्मी ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर से टकरा गई। अब खबर सामने आई है कि इस घटना में कोई भी जिंदा नहीं बचा है। इस बात की पुष्टि राष्ट्रपति ट्रंप ने की है। रिपोर्ट के अनुसार, 40 शव बरामद किए गए हैं। NTSB को प्लेन और हेलीकॉप्टर के डेटा रिकॉर्डर मिल गए हैं।

Advertisment

अमेरिका में प्लेन और हेलीकॉप्टर के बीच हुई टक्कर में सभी 67 लोगों की हुई मौत

हम एक परिवार हैं, और आज हम सभी दुखी हैं": राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प

Advertisment

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दी प्रतिक्रिया

Advertisment

जानिए पूरी घटना क्या है?

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी से तब एक दुखद घटना हुई जब बुधवार को हवा में ही यात्री विमान और हेलीकॉप्टर की टक्कर हो गई। इस हादसे में अमेरिकन एयरलाइंस 5342 (अमेरिकन ईगल), बॉम्बार्डियर सीआरजे700, DCA हवाई अड्डे के पास पोटोमैक नदी के ऊपर एक संभावित सैन्य हेलीकॉप्टर से टकरा गई। इस जेट में 60 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स सवार थे। इसके साथ ही सैन्य हेलीकॉप्टर में 3 लोग सवार थे।

Advertisment

यह हादसा रीगन वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट के नजदीक रात 9 बजे हुआ। यात्री विमान कसांस राज्य से वाशिंगटन आ रहा था। रीगन नेशनल ने कहा कि उड़ान और लैंडिंग रोक दी गई। दोनों एयरक्राफ्ट पोटोमैक नदी में हैं। FAA की जानकारी के मुताबिक, प्लेन रीगन वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट के रनवे 33 की तरफ उड़ान भर रहा था। इस दौरान उसकी टक्कर मिलिट्री हेलीकॉप्टर से हुई। इस वाशिंगटन डीसी विमान दुर्घटना में अब तक 19 शव बरामद किए गए हैं।

रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने एक्स पर लिखा, पेंटागन और सेना दुर्घटना की जांच कर रहे हैं।

Advertisment

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लीविट ने X पर सूचना दी कि राष्ट्रपति ट्रंप लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं।

गवर्नर वेस मूरे ने कहा, 'हम आज शाम रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट के पास हुई विमान दुर्घटना की घटना पर करीब से नज़र रख रहे हैं। मैरीलैंड राज्य और स्थानीय अधिकारी प्रतिक्रिया में लगे हुए हैं। MDMEMA ने सहायता के लिए अपने आपातकालीन संचालन केंद्र को "उन्नत" स्थिति में बढ़ा दिया है। MDSP ने बचाव अभियान में सहायता के लिए गोताखोरों को घटनास्थल पर तैनात किया है। पुलिस भी घटनास्थल पर है। इस समय BWI पर कोई परिचालन प्रतिबंध नहीं है।

Advertisment

राष्ट्रपति ट्रम्प ने दी प्रतिक्रिया 

उन्होंने लिखा, "हवाई जहाज़ हवाई अड्डे के लिए एकदम सही और नियमित मार्ग पर था। हेलीकॉप्टर लंबे समय तक हवाई जहाज़ की ओर सीधे जा रहा था। रात साफ थी, विमान की लाइटें जल रही थीं, हेलीकॉप्टर ऊपर या नीचे क्यों नहीं गया, या मुड़ क्यों नहीं गया। कंट्रोल टावर ने हेलीकॉप्टर को यह क्यों नहीं बताया कि उसे क्या करना है, बजाय इसके कि वह पूछे कि क्या उन्होंने विमान देखा है। यह एक बुरी स्थिति है जिसे रोका जाना चाहिए था। यह अच्छी बात नहीं!!!"

Advertisment

अमेरिका के वाइस प्रेसिडेंट ने भी प्रतिक्रिया दी

उन्होंने लिखा, "कृपया आज शाम रीगन हवाई अड्डे के पास हुई मध्य-हवाई टक्कर में शामिल सभी लोगों के लिए प्रार्थना करें। हम स्थिति पर नज़र रख रहे हैं, लेकिन अभी के लिए हमें अच्छे परिणाम की उम्मीद करनी चाहिए"।

घटना की वीडियो

Airoplane plane Crash america