Anahat Singh: भारत की युवा नेशनल स्क्वैश चैंपियन

23 नवंबर को अपने शानदार प्रदर्शन के साथ सिर्फ 15 साल की उम्र में अनाहत सिंह ने सीनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप की पिछले 23 साल की सबसे कम उम्र के विजेता का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Anahat Singh (News18)

Anahat Singh India's Youngest National Squash Champion At 15 (Image credit: News18)

Anahat Singh India's Youngest National Squash Champion At 15: 23 नवंबर को अपने शानदार प्रदर्शन के साथ सिर्फ 15 साल की उम्र में अनाहत सिंह ने सीनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप की पिछले 23 साल की सबसे कम उम्र के विजेता का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस टूर्नामेंट में सिंह की दूसरी उपस्थिति थी। इस दौरान उन्होंने 12 साल बढ़ी तन्वी खन्ना के खिलाफ बढ़त बनाई। दूसरे गेम में घुटने की चोट के कारण खन्ना को टूर्नामेंट बीच में ही ससपेंड करना पड़ा।

Advertisment

अनाहत सिंह: भारत की युवा नेशनल स्क्वैश चैंपियन

पहले हाफ में 9-11 के स्कोर के साथ धीमी शुरुआत के बावजूद, खेल के दूसरे हाफ में अनाहत सिंह ने 6-4 से जीत हासिल की और सीनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। पिछले साल, सिंह को विरोधी जोशना चिनप्पा ने चैंपियनशिप में हरा दिया था, जिन्होंने 2000 में 14 साल की उम्र में सबसे कम उम्र की नेशनल चैंपियन का खिताब जीता था।

कौन हैं अनाहत सिंह?

Advertisment

अनाहत सिंह का जन्म 13 मार्च 2008 को दिल्ली में हुआ था। खेलों के प्रति उनका जुड़ाव उनके माता-पिता से पैदा हुआ, जो हॉकी खेलते थे। उनके पिता गुरशरण सिंह एक वकील हैं और उनकी मां तानी वदेहरा सिंह इंटीरियर डिजाइनर हैं। उन्होंने सिंह को खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया और सिंह ने छह साल की उम्र में बैडमिंटन खेलना शुरू किया और फिर आठ साल की उम्र में स्क्वैश में कदम रखा।

सिंह के लिए रिकॉर्ड तोड़ना कोई नई बात नहीं है। वह बर्मिंघम, इंग्लैंड में कामनवेल्थ गेम्स  2022 में किसी भी खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी थीं। वह 13 साल की उम्र में अमेरिका के फिलाडेल्फिया में जूनियर यूएस ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली लड़की भी थीं।

सिंह और तन्वी खन्ना दोनों इस साल एशियाई खेलों की टीम का हिस्सा थे, जिन्होंने जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लीकल कार्तिक के साथ ब्रोंज मैडल जीते थे। सिंह ने अपने साथी  अभय सिंह के साथ मिक्स्ड डबल इवेंट में ब्रोंज मैडल जीता। अनाहत सिंह 2021-22 प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन वर्ल्ड टूर का भी हिस्सा थी।

Advertisment

राष्ट्रीय स्क्वैश चैम्पियनशिप 2023 में, जबकि अनाहत सिंह ने महिला वर्ग का टाइटल जीता, वेलावन सेंथिलकुमार ने पुरुष वर्ग में विजयी खिताब हासिल किया।

युवा नेशनल स्क्वैश चैंपियन अनाहत सिंह Anahat Singh स्क्वैश चैंपियन