/hindi/media/post_banners/9wPIOEwAo8SZFcF0Z8xt.jpg)
Aryan Khan Reaches Home - शाहरुख़ खान के बेटे को फाइनली बैल के मिलने के बाद जेल से बाहर निकाला गया। इनको 3 अक्टूबर को मुंबई में एक क्रूज शिप में ड्रग मामले में NCB ने अरेस्ट किया था और अब इन्हें काफी मुश्किलों के बाद रिहाली मिल गयी है।
मन्नत के बाहर फैंस का क्या रिएक्शन है? Aryan Khan Reaches Home
यह इतने समय से आर्थुर जेल में मुश्किल से अपना वक़्त बिता रहे थे और अब घर वापस मन्नत जा रहे हैं। मन्नत के बाहर मानों कोई त्यौहार हो लोग ऐसा जश्न मना रहे हैं। फैंस ने आर्यन खान के लिए बड़े बड़े पोस्टर बनाये हैं और उन पर लिखा है स्टे स्ट्रांग प्रिंस आर्यन, हम खुश हैं कि तुम घर वापस आए, हम प्राथना कर रहे थे कि तुम जल्दी घर वापस आओ।
जबसे आर्यन खान को अरेस्ट किया गया है फैंस ने शाहरुख़ को जबरजस्त सपोर्ट दिखाया है। यह काफी लम्बे समय से फैंस मन्नत के बाहर रोज़ाना आया करते थे और अपना सपोर्ट दिखाया करते थे। इससे पता लगता है कि शाहरुख़ के लिए फैंस के मन में कितना ज्यादा प्यार है।
जूही चावला आर्यन केस में कोर्ट क्यों गयी थीं?
आर्यन को स्पेशल कोर्ट ने बैल 28 अक्टूबर को दे दी थी उसके बाद इनका बैल के लिए 1 लाख रूपए का पेमेंट हुआ और इसकी गारंटी लेने के लिए शाहरुख़ की करीबी दोस्त जूही चावला कल कोर्ट आयी थीं। आर्यन के साथ अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी जेल से रिलीज़ कर दिया गया है।
शाहरुख़ की मैनेजर पूजा ददलानी का नाम भी इस केस से जुड़ रहा है। कोर्ट का ऐसा कहना है कि पूजा ददलानी ने विटनेस के साथ छेड़छाड़ की है और जो शाहरुख़ और एनसीबी के ऑफिसर समीर वानखेडे के बीच पैसे की सेटलमेंट की अफवाह फैली हुई है उस में बीच की बिचौली का काम पूजा ने ही किया है।
समीर वानखेडे की पत्नी क्रांति ने बताया कि उनके परिवार को कई धमकियां मिल रही है जिससे उन्हें बहुत तकलीफ हो रही है। नारकोटिक्स ब्यूरो ने इस शिप में अक्टूबर 2 को सुबह 10 बजे रेड मारी थी और फिर 4 घंटे तक के लिए रेड चली थी। NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़ेने ने कहा कि आर्यन खान के साथ कई और लोगों को भी क्रूज की रेव पार्टी में पकड़ा गया है। एक दिल्ली बेस्ड इवेंट कंपनी ने यह इवेंट ऑर्गनाइस किया था और यह 3 दिन के लिए रखा गया था 2, 3 और 4 अक्टूबर का।