Athiya Shetty 30th Birthday: राहुल और सुनील ने शेयर की प्यारी पोस्ट

Rajveer Kaur
05 Nov 2022
Athiya Shetty 30th Birthday: राहुल और सुनील ने शेयर की प्यारी पोस्ट

Athiya Shetty 30th Birthday

अथिया शेट्टी हमेशा क्रिकेटर KL राहुल के साथ चर्चा में रहती हैं। आज अथिया अपना 30वा जन्मदिन मना रही हैं। इस मौक़े पर राहुल ने एक स्वीट पोस्ट अथिया के लिए शेयर की हैं।इसके साथ अपनी अथिया के साथ तस्वीरें भी सांझी की हैं। तस्वीरों में दोनों बहुत ही लविंग और गूफ़ी लग रहे हैं।

Athiya Shetty 30th Birthday: अथिया शेट्टी के लिए केएल राहुल और सुनील शेट्टी की प्यारी पोस्ट

इसके साथ ही राहुल ने अपने प्यार के लिए लिखा- हैपी बर्थ्डे जोकर तुमने हर चीज़ को अच्छा बना दिया। अथिया ने पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए लिखा, “लव यू” इसके साथ रेड हार्ट का इमोजी लगाया। इसके साथ ही अहान शेट्टी, सुनील शेट्टी और अदाकारों ने इस पोस्ट पर अपना लव दिखाया।

सुनील ने लिखा ‘मेरी ज़िंदगी’ 
सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी के जन्मदिन अपनी और अथिया को एक प्यारी सी तस्वीर सांझी की। इस तस्वीर में अथिया ने एथनिक ड्रेस पहनी हैं। दोनों है तस्वीर में मुस्करा रहे हैं। सुनील ने कैप्शन में लिखा- हैपी हैपी बर्थडे मेरी ज़िंदगी @athiyashetty #fatherdaughter #foreverbaby # love #daughter #heart #beauty #brat

करियर की शुरुआत

अभिनेत्री का जन्म 5 नवंबर, 1992 को हुआ हैं। ने अपना डेब्यू 2015 में किया। वे बॉलीवुड अदाकार सुनील शेट्टी और पत्नी माना शेट्टी की बेटी हैं। शेट्टी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत रोमांटिक एक्शन फिल्म हीरो 2015 से की थी। शेट्टी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत सूरज पंचोली के साथ रोमांटिक एक्शन फिल्म हीरो 2015 से की थी।  इसके लिए उन्होंने हॉटेस्ट जोड़ी के लिए अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। इसके साथ ही उन्होंने मुबारकां (2017) और मोतीचूर चकनाचूर (2019) में अभिनय किया है।

जल्द करेंगे शादी 
बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी क्रिकेटर राहुल और जनवरी 2023 में शादी करेंगे।  राहुल को विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया जाना था और उसके बाद न्यूजीलैंड का दौरा करना हैं इसलिए शादी में देरी की हैं। 


अगला आर्टिकल