/hindi/media/post_banners/Kx55KOP8mty7BVsUbJsz.jpg)
Avani Lekhara wins bronze: टोक्यो में चल रहे पैरालिंपिक (Tokyo Paralympics) खेलो में अवनि लेखारा ने ब्रॉन्ज़ मैडल जीतकर रचा इतिहास। 19 वर्षीय लेखारा ने, R8 50m राइफल 3P SH1 इवेंट में ब्रॉन्ज़ मैडल हासिल किया है। लेखरा ने फाइनल में xxx का स्कोर बनाकर इस मैडल पर अपना नाम दर्ज किया है।
Avani Lekhara wins bronze: टोक्यो पैरालिंपिक में दो मैडल जीतने वाली पहली भारतीय बनी
आपको बता दे की लेखारा ने ब्रॉन्ज़ हासिल कर के टोक्यो पैरालिंपिक में दो मैडल जीतने वाली पहली भारतीय बनी है। लेखारा ने पहले R-2 महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 में गोल्ड मैडल जीता था। व्हीलचेयर पर बैठकर भारत का सीना गर्व से चौड़ा कराने वाली लेखारा ने पहले क्वालिफिकेशन राउंड में दूसरे स्थान हासिल किया था, क्योंकि उसने घुटना टेककर, प्रोन और स्टैंडिंग राउंड में क्रमशः 388, 393 और 395 का स्कोर किया था।
अवनि लेखारा कौन है?
टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारत को दो मैडल दिलाने वाली अवनि लेखारा 2012 में एक कार दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के बाद से उन्हें व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ा। पूर्व ओलंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा लेखारा की प्रेरणा है। उन्होंने 2015 में शूटिंग शुरू की थी। लेखारा ने अपने कोच से उधार ली गई राइफल का से अपना पहला राज्य मैडल जीता और 2015 और 2016 में राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में लगातार गोल्ड मैडल जीते। इसके बाद उन्होंने 2017 में दुबई में हुए आईपीसी पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में सिल्वर मेडल जीता था।
कई नेशनल मेडल्स जीतने के अलावा, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रसिद्धि हासिल की है। उन्होंने 2019 WSPS चैंपियनशिप, ऑस्ट्रेलिया में 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन SH1 फाइनल में जूनियर विश्व रिकॉर्ड तोड़ा है। हाल ही में, निशानेबाज लेखारा ने 2019 में ओसिजेक वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट, क्रोएशिया में 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में सिल्वर मैडल जीता है।