Advertisment

कांता प्रसाद ने खुदखुशी करने का किया प्रयास, जानिए Baba Ka Dhaba मालिक की पूरी कहानी

author-image
Swati Bundela
New Update
बाबा का ढाबा न्यूज़ : बाबा का ढाबा मालिक कांता प्रसाद ने की जिंदगी खत्म करने की कोशिश। 80 वर्षीय बाबा का ढाबा मालिक कांता प्रसाद को 17 जून की रात सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रसाद ने आत्महत्या करने का प्रयास किया था।

Advertisment


प्रसाद के रेस्टॉरेंट बिज़नेस बंद होने के बाद वह हाल ही में अपने पुराने ढाबे को चलाने के लिए वापस चले गए थे। उनकी पत्नी बादामी देवी का कहना है कि वह उनकी आर्थिक स्थिति को लेकर तनाव में थे।

जानिए बाबा का ढाबा मालिक कांता प्रसाद की पूरी कहानी :





  1. कांता प्रसाद और उनकी पत्नी पिछले साल रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गए थे जब एक YouTuber ने उनके होटल बाबा का ढाबा के बारे में एक वीडियो पोस्ट किया जो वायरल हो गया।


  2. वीडियो में, मालवीय नगर में छोटे से ढाबे के मालिक रोते हुए दिखाई दे रहे थे क्योंकि उनकी दुकान महामारी के कारण नहीं चल रही थी।


  3. YouTuber गौरव वासन ने दर्शकों से बाबा का ढाबा जाने और जीने के लिए संघर्ष कर रहे जोड़े की मदद करने का आग्रह किया।


  4. वीडियो को सोनम कपूर, क्रिकेटर अश्विन रवि, करण वाही और हर्ष बेनीवाल ने शेयर किया था। आप विधायक सोमनाथ भारती यहां तक ​​कि बुजुर्ग दंपति को अपना समर्थन देने के लिए होटल पर भी गई थी।


  5. बाबा का ढाबा के लिए कई लोगों ने डोनेशन दिया। 31 अक्टूबर 2020 में, कांता प्रसाद ने वासन के खिलाफ उनके नाम पर एकत्र किए गए धन की बईमानी के लिए एक शिकायत दर्ज की।


  6. इस महीने की शुरुआत में, खबरें सामने आईं कि प्रसाद और उनकी पत्नी को उनके द्वारा खोले गए एक नए रेस्टॉरेंट में भारी नुकसान हुआ था। प्रसाद ने कहा कि वह और उनकी पत्नी अपने मालवीय नगर स्थित सड़क के किनारे ढाबा चलाने के लिए वापस जाएंगे, जिसमें ग्राहकों की “अच्छी” संख्या थी।


  7. बादामी देवी के मुताबिक कांता प्रसाद पर दिल्ली में अपना नया रेस्टोरेंट चलाने की कोशिश के दौरान काफी कर्ज हो गया था, जिसमें उन्होंने पांच लाख रुपये का निवेश किया था। कपल अपने नए रेस्टॉरेंट से 30,000 रुपये महीने का कमा रहे थे, लेकिन उन्हें हर महीने एक लाख रुपये किराया देना पड़ता था।


  8. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ कांता प्रसाद अपने ऊपर किए गए कर्ज को चुकाने को लेकर चिंतित थे।


  9. बादामी देवी के अनुसार उन्होंने आर्थिक तनाव के कारण बहुत सारी नींद की गोलिया खा ली थी।


  10. कांता प्रसाद का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत पर अपडेट का इंतजार है।


Advertisment