Advertisment

बदायूं रेप केस : यूपी में 5 साल की बच्ची का रेप कर, हत्या कर दी गई

author-image
Swati Bundela
New Update

बदायूं रेप केस : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक 5 साल की लड़की का रेप करके, उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना सिविल लाइन पुलिस थाने के एरिया में 11 अप्रैल को हुई।

Advertisment

वह बच्ची 11 अप्रैल की रात को अपने परिवार संग खेत में गेहूं की फसल को इकट्ठा करने गई थी, जब उसका रेप कर हत्या कर दी गई। पुलिस रिपोर्ट की मानें, तो आरोपी उसी खेत में छुपा था जिसमें वह लड़की अपने परिवार के साथ जा रही थी। फिर उसने मौका देखकर खेत में लड़की का रेप किया और जब वह चिल्लाने लगी तो उसे मार दिया।
Advertisment


रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही परिवार को पता चला की बच्ची गायब है, तो उन्होंने उसकी ढूंढना शुरू किया और थोड़े ही समय बाद उस 5 साल की बच्ची का शरीर उन्हें मिला।बदायूं रेप केस 
Advertisment


आरोपी की उम्र करीबन 25 से 30 साल के बीच की होगी। वह उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले का निवासी है। किसी ट्रीटमेंट के चलते आरोपी को उसके परिवार द्वारा उत्तर प्रदेश के इस जिले में एक धार्मिक स्थल पर लाया गया था परंतु आरोपी वहां से भाग गया। किस चीज का ट्रीटमेंट उस आरोपी को दिया जा रहा था, इस बात की जानकारी अभी तक पुलिस रिपोर्ट में नहीं है।
Advertisment

जिस स्थान पर उस बच्ची का मर्डर हुआ, वहां पर पहुंचते ही पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। लड़की के शरीर की फॉरेंसिक द्वारा जांच की जाएगी और सारी प्रक्रियाओं का पालन भी किया जाएगा। संकल्प शर्मा, सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) ने कहा कि, "मृतक के शरीर को पोस्टमार्टम एग्जामिनेशन के लिए भेज दिया गया है और इस घटना की जांच पड़ताल जारी है"।

कई लोगों ने मीडिया पर मृतक लड़की और उसके परिवार के प्रति अन्याय और उस आरोपी के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया है। कई लोगों ने तो उत्तर प्रदेश की सरकार और उनकी कार्यक्षमता पर भी प्रश्न उठाए हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा रेप, हत्या और हिंसा के केस हैं। उनका कहना है कि यूपी इन सब चीजों की सबसे बड़ी जड़ है क्योंकि यहां की सरकार निष्फल रही है और यह दूसरी बार है जब इस एरिया में रेप और हत्या का किस्सा अभी अभी देखा गया हो।
न्यूज़ बदायूं रेप केस
Advertisment