Bully Bai Case Update: बुल्ली बाई केस में श्वेता सिंह और मयंक रावत को 2 हफ्ते की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

author-image
Swati Bundela
New Update


Bully Bai Case Update: बुल्ली बाई केस के दो मुख्य आरोपी श्वेता सिंह और मयंक रावत को 2 हफ्ते के लिए पुलिस के हवाले कर दिया है। यह फैसला मुंबई के कोर्ट ने लिया है। इन दोनों की उम्र 18 और 21 साल है और दोनों ही उत्तराखंड के रहने वाले हैं। इन दोनों को पिछले हफ्ते कंट्रोवर्सिअल एप बुल्ली बाई को लेकर गिरफ्तार किया गया था, जहाँ मुस्लिम महिलाओं को टारगेट कर उनकी बोली लगायी जाती थी।

Advertisment

मयंक रावत फ़िलहाल कोरोना पॉजिटिव है इसके कारण यह कोर्ट में मौजूद थे नहीं था। इनके वक्किल संदीप शेरख़ाने ने 2 हफ्ते के न्यायिक हिरासत के बारे में सभी को बताया है। इसके अलावा जो एक और अपराधी है इस केस में विशाल कुमार झा वो भी कोरोना पॉजिटिव है और फ़िलहाल मेडिकल ऑब्जरवेशन में है। इसके बाद  चौथा नीरज असम से अरेस्ट किया गया है। यह मामला सबके सामने जब आया जब 1 जनवरी को कुछ महिलाओं ने खुदके फोटोज नीलामी के लिए देखे।

ट्रैड ग्रुप क्या है?

“Bulli Bai” एक एप है और यह मुस्लिम महिलाओं को टारगेट करता है और इसके ज़रिए लोग इन मुस्लिम महिलाओं पर बोली लगाते हैं। इस एप का नाम है “Bulli Bai”। यह एक सॉफ्टवेयर GitHub द्वारा खोला जाता है और कंट्रोवर्सी में आने के बाद इस एप को ब्लॉक कर दिया गया है। पुलिस ने ट्रैड ऑनलाइन ग्रुप के बारे में बात करते हुए कहा। इस केस में एक 26 साल के अनुमकरेश्वर ठाकुर को अरेस्ट किया गया है। यह एक ऑनलाइन ग्रुप का हिस्सा था जिसका नाम है ट्रैडमहासभा।

26 साल के अनुमकरेश्वर ठाकुर ट्विटर पर जनवरी 2020 को ऐसे ही एक ग्रुप में घुसे। इस ग्रुप का मकसद था मुस्लिम महिलाओं को परेशान करना। इसका एक और ट्विटर अकाउंट भी था जिसका नाम था सिगमरटराड। इस लड़के को दिल्ली पुलिस ने इंदौर से अरेस्ट किया है और इसने इंदौर के IPS अकादमी से पढाई की है।


न्यूज़