Advertisment

CBSE Class 12 Result: लड़कियों ने इस साल भी 0.54 प्रतिशत के अंतर से लड़कों को पीछे छोड़ा

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

पिछले साल के रिकॉर्ड को बनाये रखते हुए, लड़कियों ने इस साल CBSE क्लास 12 रिजल्ट में 0.54 प्रतिशत के अंतर से लड़कों को पछाड़ दिया, जबकि 70,000 से अधिक छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

CBSE क्लास 12 रिजल्ट : लड़कियों ने इस साल भी 0.54 प्रतिशत के अंतर से लड़कों को पीछे छोड़ा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को 2 बजे नतीजे घोषित किए। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "लड़कियों ने लड़कों से 0.54 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया है। इस साल पास होने वालो का प्रतिशत 99.37 है। कोई मेरिट लिस्ट घोषित नहीं की गई है।"

Advertisment

65,000 से अधिक उम्मीदवारों के लिए परिणाम अभी भी तैयार किया जा रहा है और 5 अगस्त तक घोषित किया जाएगा। कुल 70,004 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं जबकि 1,50,152 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

अधिकारी ने कहा, "6149 छात्रों को कंपार्टमेंट में रखा गया है।" COVID-19 की आक्रामक दूसरी लहर को देखते हुए इस साल बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी, और परिणाम बोर्ड द्वारा वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर घोषित किया गया है।



न्यूज़
Advertisment