कोरियोग्राफर सरोज खान हॉस्पिटल में एडमिट

author-image
Swati Bundela
New Update


सरोज खान कर रहीं हैं बेहतर

कुणाल कोहली ने कन्फर्म किया है कि वो अब बेहतर कर रहीं हैं। सरोज को गुरु नानक हॉस्पिटल मुंबई में एडमिट किया गया था जब उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी।

71 वर्षीय नेशनल अवार्ड विनर कोरोना वायरस के लिए नेगेटिव पायी गयीं हैं, एक फैमिली मेंबर ने बताया।

राजू खान से की बात तब शेयर की न्यूज़

कुणाल कोहली ने ट्वीटर पर सरोज खान के बेटे राजू खान से बात करने के बाद बताया कि वो अब बेहतर हैं। कुणाल ने सबको उनकी प्रार्थनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद कहा।

"मैं प्रार्थना करता हूँ कि मास्टरजी जल्दी ठीक होकर घर वापस आये।"

कुणाल कोहली ने कन्फर्म किया है कि वो अब बेहतर कर रहीं हैं। सरोज को गुरु नानक हॉस्पिटल मुंबई में एडमिट किया गया था जब उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी।


जानी मानी कोरियोग्राफर

सरोज खान एक बहुत जानी मानी कोरियोग्राफर हैं जिन्होंने 'एक दो तीन',' हम को आजकल है इंतेज़ार',' धक धक करने लगा','चोली के पीछे क्या है','निम्बूड़ा', और 'डोला रे डोला' जैसे सुपरहिट गानों को कोरियोग्राफ़ किया है।
Advertisment

उनकी आखिरी फ़िल्म करन जौहर की कलंक थी जिसमे उन्होंने 'तबाह हो गये' गाना कोरियोग्राफ़ किया था। माधुरी दीक्षित जो सरोज खान की शिष्य रह चुकी हैं वो इस गाने में परफॉर्म कर रहीं थीं।


बहुत टैलेंटेड डांसर

वो बहुत अच्छी नृत्यांगना हैं और कई अभिनेत्रियां उनकी शिष्य रह चुकी हैं। कहा जाता है कि श्री देवी उनकी पसन्दीदा शिष्य रहीं हैं और सरोज खान उनकी तारीफ करते नहीं थकती हैं।

सरोज खान कई tv शोज में आ चुकी हैं और जज भी रह चुकी हैं।

हम कामना करते हैं कि वो जल्द से जल्द ठीक होकर वापस घर आये।

और पढ़िए- बिहार के 93 वर्षीय मिथिला कलाकर, गोदावरी दत्ता से मिलें
इंस्पिरेशन