/hindi/media/media_files/2025/04/30/F6VHCIQlpJr4WVF5zghH.png)
Photograph: (Canva via India Today)
CISCE Decalares 2025 Result Of Class 10th and 12th: आप सभी जानते ही हैं कि धीरे-धीरे सभी बोर्ड रिजल्ट जारी कर हैं। ऐसे में आज काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 10वीं क्लास (ICSE) और 12वीं क्लास (ISC) की परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। जिन विद्यार्थियों ने 2025 में 10वीं और 12वीं के एग्जाम दिए हैं, वह अधिकारी वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही मार्कशीट को डिजिलॉकर से डाउनलोड कर सकते हैं-
Council for the Indian School Certificate Examinations (CISCE) declares results of Class 10 (ICSE) and Class 12 (ISC) Exams
— DD News (@DDNewslive) April 30, 2025
Pass Percentage:
ICSE : 99.09%
ISC : 99.02%
No. of Candidates Appeared:
ICSE : 252,557
ISC : 99,551
ICSE (Class 10):
Girls have done better than Boys,… pic.twitter.com/w6NWntA40g
ICSE और ISC 2025 का रिजल्ट हुआ जारी, जानें सभी जरूरी बातें जो पता होनी जरूरी
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की तरफ से 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। ऐसे में विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस बार ICSE की पास प्रतिशत 99.09% और ISC की 99.02% है। इस बार ICSE की परीक्षा में 252,557 और ISC की परीक्षा में 99,551 विद्यार्थी उपस्थित रहे थे।
ICSE (10वीं क्लास)
ICSE परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थीं। दसवीं क्लास में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 99.37% है। वहीं 98.84% लड़के पास हुए हैं
ISC (12वीं क्लास)
ISC परीक्षाएं 13 फरवरी से 5 अप्रैल, 2025 तक चलीं। इसमें भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 99.45% है जबकि लड़कों का 98.64% है।
डिजिलॉकर पर भी नतीजे चेक किए जा सकते हैं
10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) क्लास के विद्यार्थी डिजिलॉकर पर अपने रिजल्ट देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। 'CISE' सेक्शन में जाकर 'X/XII रिजल्ट' बटन पर क्लिक करें। अगले पेज पर आवश्यक जानकारी दर्ज करें, जिसमें यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर, और जन्म तिथि शामिल हैं। 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
Congratulations to all #CISCE, #ICSE Class X and #ISC Class XII students! Your 2025 results are now available on #DigiLocker. Access your results quickly and securely. https://t.co/tatAelhw7U pic.twitter.com/GscIF7vZDQ
— DigiLocker (@digilocker_ind) April 30, 2025