महाराष्ट्र पुलिस की सराहनीये पहल, महिला कांस्टेबल के काम के घंटे 12 से घटाकर 8 किये

author-image
Swati Bundela
New Update


महाराष्ट्र पुलिस ने महिलाओं के काम के घंटे कम किए: शुक्रवार को महारष्ट्र पुलिस ने एक बड़ा ही सराहनीये कदम उठाये है। पुलिस ने सभी महिला कांस्टेबल के काम के घंटे 12 घंटे से घटाकर आठ घंटे कर दिए हैं। पुलिस ने बताया कि उन्होंने ये कदम महिलाओ के पेशेवर और निजी जीवन को संतुलित रखने के लिए उठाया है।

महाराष्ट्र पुलिस ने महिलाओं के काम के घंटे कम किए:

Advertisment

महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक संजय पांडे ने इस अच्छी पहल पर कार्य होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि यह कदम पहले नागपुर शहर, अमरवती शहर और पुणे ग्रामीण में उठाया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह कदम पिछले महीने तीन क्षेत्रों में एक एक्सपेरिमेंट के तौर पर उठाया गया था और कुछ ही दिनों में राज्य के अन्य शहरों और जिलों में इसे लागू किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि महिला कांस्टेबलों के काम को ध्यान में रखते हुए उनकी प्रोफ़ेशनल लाइफ का प्रेशर कम करने के लिए हमने यह पहल शुरू की थी और बड़ी बात यह है कि इसका परिणाम भी अच्छा आ रहा है।

नागपुर से हुई है इस पहल की शुरुवात

नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने पहली बार 28 अगस्त से इस कदम को लागू किया था। उन्होंने यह कदम महिला कांस्टेबलों को अपने पर्सनल और प्रोफ़ेशनल लाइफ को बैलेंस करने में मदद करने के लिए शुरू किया गया था। उन्होंने कहा की पुलिस में ड्यूटी के घंटे कम होने से वह अपने परिवार और बच्चो के साथ ज्यादा समय बिता पायेगी।

Advertisment

अमरावती शहर की पुलिस आयुक्त आरती सिंह ने कहा, "हमने इस पहल के माध्यम से पॉजिटिव परिणाम देखे हैं। महिला कांस्टेबल अपनी ड्यूटी को ज्यादा लगन से निभा रही थीं और अपने परिवार को भी अधिक समय दे पा रही थीं।"


न्यूज़