Congress Leader Shama Muhammad Comment Sparks Outrage: 2 मार्च, 2025 को इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के तहत मुकाबला चल रहा था जिसमें भारत ने जीत हासिल की। इस मैच के दौरान कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने रोहित शर्मा जो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान है, उनकी फिटनेस के ऊपर सवाल उठाए। इसके बाद बवाल मच गया और इसके लिए उन्हें कड़ी आलोचना का भी सामना करना पड़ा। चलिए इस पूरी घटना के बारे में जानते हैं-
"रोहित शर्मा मोटे हैं": जानिए कांग्रेस नेता ने विवादित बयान पर क्या कहा
उन्होंने X पर लिखा, "रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के तौर पर मोटे हैं! उन्हें वजन कम करने की जरूरत है! और निश्चित रूप से भारत का अब तक का सबसे निराशाजनक कप्तान!"
इस पर कड़ी आलोचना के बाद शमा मोहम्मद ने पोस्ट को डिलीट कर दिया है।
उन्होंने एक और पोस्ट में रोहित शर्मा के बारे में बयान दिया जिसमें उन्होंने शर्मा की तुलना पिछले क्रिकेट दिग्गजों के साथ की। इसके साथ ही उनकी क्षमताओं पर सवाल उठाए उन्होनें लिखा, शर्मा की क्षमताएं क्या हैं। "गांगुली, तेंदुलकर, द्रविड़, धोनी, कोहली, कपिल देव, शास्त्री और बाकी जैसे अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में उनमें ऐसा क्या है जो विश्व स्तरीय है? वह एक औसत कप्तान होने के साथ-साथ एक औसत खिलाड़ी भी हैं, जिन्हें भारत का कप्तान बनने का सौभाग्य मिला।"
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर अपनी टिप्पणी पर कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने कहा, "यह एक खिलाड़ी की फिटनेस के बारे में एक सामान्य ट्वीट था। यह बॉडी शेमिंग नहीं था। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि एक खिलाड़ी को फिट रहना चाहिए और मुझे लगा कि उनका वजन थोड़ा ज़्यादा है, इसलिए मैंने बस इस बारे में ट्वीट किया। मुझ पर बिना किसी कारण के हमला किया गया। जब मैंने उनकी तुलना पिछले कप्तानों से की, तो मैंने एक बयान दिया। मुझे अधिकार है। कहने में क्या ग़लत है? यह लोकतंत्र है..."
राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "मैं क्रिकेट की बहुत बड़ी प्रशंसक नहीं हूँ, लेकिन खेल में मेरी सीमित रुचि के बावजूद मैं कह सकती हूँ कि रोहित शर्मा ने - चाहे अतिरिक्त वजन के साथ हो या बिना, भारतीय टीम को महान ऊंचाइयों तक पहुँचाया है। यह उनका काम और इसके प्रति प्रतिबद्धता है जो मायने रखती है। ट्रॉफी जीतो, चैंपियन!
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर शमा मोहम्मद की टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल ने कहा, "मैं व्यक्तिगत रूप से और पार्टी भी किसी के शरीर को लेकर शर्मिंदगी की अनुमति नहीं देगी। देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी के बारे में इस तरह की बात करना सही नहीं है। पार्टी इस पर उनसे जवाब मांगेगी।"
"रोहित शर्मा मोटे हैं": जानिए कांग्रेस नेता ने विवादित बयान पर क्या कहा?
कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने रोहित शर्मा जो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान है, उनकी फिटनेस के ऊपर सवाल उठाए। इसके बाद बवाल मच गया और इसके लिए उन्हें कड़ी आलोचना का भी सामना करना पड़ा।
Photograph: (X/Shama Mohamed)