/hindi/media/media_files/2025/01/29/ep73IBjPmA2Be4rXTJbi.png)
Congress Manifesto for Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होने जा रहे हैं। इसमें तीन पार्टियां मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं जिसमें कांग्रेस, बीजेपी और आप शामिल हैं। बुधवार, 29 जनवरी, 2025 को कांग्रेस की तरफ से चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया गया। इस घोषणा पत्र में युवाओं और महिलाओं के लिए कई वादे किए गए हैं। आज के इस आर्टिकल में हम कांग्रेस के घोषणापत्र में किए गए वादों के ऊपर बात करेंगे और अन्य पार्टियों की योजनाओं के बारे में जानेंगे-
दिल्ली के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र ✋
— Congress (@INCIndia) January 29, 2025
✅ महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए
✅ 25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज
✅ युवाओं को 1 साल की अप्रेंटिसशिप, हर महीने ₹8,500
✅ 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी
✅ 500 रुपए में गैस सिलेंडर, फ्री राशन किट
✅ सफाई कर्मियों को पक्की नौकरी
✅ 2025 के… pic.twitter.com/8jmwvohR5O
दिल्ली चुनाव में कांग्रेस ने जारी किया अपना मेनिफेस्टो, जानें महिलाओं के लिए क्या हैं वादे
कांग्रेस की तरफ से महिलाओं के लिए प्यारी दीदी योजना शुरू करने का वादा किया गया है जिसमें उन्हें हर महीने ₹2500 देने का ऐलान किया गया है। कांग्रेस ने कहा कि हमने इस योजना को कर्नाटक में लागू किया अब दिल्ली की बारी है। इसके साथ ही कांग्रेस ने ₹500 में गैस सिलेंडर देने का वादा किया है। महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा भी सरकार ने किया है। विधवा महिलाओं की बेटियों की शादी के लिए 1.1 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही 300 यूनिट तक बिजली के बिल माफ किए जाएंगे और फ्री राशन किट दी जाएगी।
इस घोषणापत्र में जीवन रक्षा योजना के अंतर्गत 25 लाख तक का इलाज मुफ्त करने का वादा किया गया है। यह भी कहा गया की 2025 के बाद कॉन्ट्रैक्ट नौकरियां खत्म कर दी जाएगी और सभी को रेगुलर जॉब्स मिलेगी। बुजुर्ग, दिव्यांग और विधवाओं को ₹5,000 पेंशन दी जाएगी। इसके अलावा 100 इंदिरा गांधी कैंटीन का निर्माण किया जाएगा।
दूसरी पार्टियों के महिलाओं के लिए क्या वादे हैं
अगर हम दूसरी पार्टियों के भी वादों की बात करें तो उनके वादे भी कांग्रेस के साथ मिलते-जुलते हैं जैसे सभी पार्टियों की तरफ से महिलाओं को तय राशि देने का एलान किया गया है। कांग्रेस ने 2500 का ऐलान किया है। वहीं पर बीजेपी ने भी महिलाओं को ₹2500 देने का वादा किया है और आप सरकार ने भी 18 साल से पर की महिलाओं को ₹2100 तक देने का ऐलान किया है। सिलेंडर या राशन की बात की जाए तो बीजेपी ने भी सिलेंडर पर ₹500 सब्सिडी देने का वादा किया है और होली और दिवाली पर फ्री सिलेंडर देने ऐलान किया है।
2020 के बाद महिला कैंडीडेट्स की संख्या में बढ़ोतरी
दिल्ली चुनाव के लिए कुल 699 कैंडीडेट्स मैदान में उतरेंगे जिनमें से पुरुषों की संख्या 602 और महिलाओं की संख्या 96 है। ग़ौरतलब यह है कि संख्या 2020 से बड़ी है लेकिन सुधार इतना ज्यादा नहीं है। इन नंबर्स के ऊपर ध्यान देने पर पता चलता है कि महिलाओं की संख्या पुरुषों से आधे से भी ज्यादा कम है जिससे समझ आता है अभी भी राजनीती में पुरुषों का बोलबाला कितना ज्यादा है और महिलाएं कितनी पीछे हैं। इसके लिए ज्यादा महिलाओं को आगे आने की जरूरत है। महिलाओं का रास्ता उतना ही साफ होगा जितनी ज्यादा उनकी रिप्रेजेंटेशन बढ़ेगी और उनके मुद्दों के ऊपर बात की जाएगी।
चुनाव में मुफ्त सुविधाओं का बोलबाला ज्यादा
अगर हम ओवरऑल योजनाओं को देखते हैं तो सभी पार्टियों में 19-20 के फर्क है। इन वादों को ध्यान से देखते हैं तो फ्री की चीजे ज्यादा दिखाई देती हैं और लोगों को सशक्त करने की बात कम की गई है। आज के समय में पार्टियों का मुख्य एजेंडा मुफ्त की चीजों की तरफ हो गया है और इसी स्ट्रेटजी से वे एक बड़ा वोट बैंक अपनी तरफ खींचते आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को यह बात समझने की जरूरत है कि उन्हें सरकार से असल में क्या चाहिए? क्या उनके लिए फ्री की योजनाएं पर्याप्त हैं या फिर वह आर्थिक रूप से इतना सशक्त होना चाहते हैं कि वह अपनी मर्जी से जिंदगी को व्यतीत कर सके और उन्हें सरकार के ऊपर निर्भरत न होना पड़े।