/hindi/media/media_files/dD7mf0hQ9iMxXlWyh1QZ.png)
रेनू भाटिया, अध्यक्ष, हरियाणा महिला आयोग
Harayana: हरियाणा महिला आयोग से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है। हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन रेनू भाटिया ने लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर ही नहीं ओयो रूम को लेकर भी बहुत कुछ कहा है। OYO रूम को लेकर भाटिया ने कुछ ऐसा भी कह दिया है जिससे लोग भड़क गए हैं। दरअसल उन्होंने अपने बयान में OYO रूम को लेकर एक धर्म विशेष के पूजित देवता को संबोधित कर अपनी बात कह दी है। इससे रेनू भाटिया को काफी आलोचना मिल रही है।
मालूम हों हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन रेनू भाटिया का एक बयान जिसमें वो लिव-इन रिलेशनशिव कानून को लेकर बदलने की बात कर रही हैं पहले ही मीडिया में छा चुका था लेकिन इसके बाद उनका एक और बयान सामने आ रहा है जिससे लोगोंं में अब आक्रोश छा गया है। दरअसल उनके उस बयान से एक विशेष धर्म के लोग काफी आहत हुए हैं।
क्या है रेनू भाटिया का विवादित बयान
दरअसल महिला आयोग की चेयरमैन रेनू भाटिया ने अपनी बात को समझाने के लिए हिंदू धर्म से जुड़े भगवान हनुमान को शामिल कर दिया। खबर के अनुसार उन्होंने अपने बयान में हनुमान जी को शामिल करते हुए समझाना चाहा कि OYO रूम्स सही जगह नहीं है।
अक्सर लड़कियां बहुत से मामलों में बयान दर्ज कराती हैं कि उनकी कॉलेज के किसी साथी के साथ दोस्ती हो गई। दोस्त उन्हें OYO होटल में ले गया, वहां उसने उन्हें कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और उनके साथ यौन शोषण किया और वीडियो बना लिया। वो वहां पर हनुमान की आरती करने तो नहीं जा रही हैं। OYO कोई धार्मिक स्थल नहीं है, जो वहां बर्थडे मनाने जा रही हों। फिर वो आरोप लगाती हैं और केस दर्ज करवाती हैं। —रेनू भाटिया, चेयरमैन, हरियाणा महिला आयोग
चेयरमैन रेनू भाटिया ने अपने सभी बयान कैथल स्थित आर.के.एस.डी. कॉलेज में साइबर क्राइम जागरूकता से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान कही। बता दें उन्होंने कार्यक्रम के दौरान ये भी कहा था कि महिलाओं के साथ अपराधों की एक मुख्य वजह लिव-इन रिलेशनशिप कानून भी है। उनके इस बयान ने भी मीडिया में सुर्खियां बटोरी थीं।
अपने कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिलाओं को विशेष रूप से जागरूक रहने की बात कही है। उन्होंने अपने संबोधन में ये भी कहा है कि किसी भी तरह की घटना होने पर लड़कियां टीचर्स, घरवालों, पुलिस या महिला आयोग को सूचित कर सकती हैं।