Corbevax For Children: इंडिया में बच्चों के लिए आई Corbevax वैक्सीन से जुड़ीं जरुरी बातें

author-image
Swati Bundela
New Update


Corbevax For Children: भारत में 16 मार्च, 2022 से 12-14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए COVID-19 वैक्सीन अभियान शुरू कर दिया है जिसके अंतर्गरत पांच करोड़ बच्चों को कोविड-19, का तीसरा टीका लगाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने 16 मार्च 2022 को 12-14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए टीका अभियान शुरू करने की घोषणा कर दी है है।

Advertisment

Covid-19 से बच्चों का बचाव करने के लिए Corbevax नाम की वैक्सीन बनाई गयी है। यह सभी टीकाकरण केंद्रों पर मुफ्त में उपलब्ध होगी। वही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा "सुरक्षित बच्चों का मतलब सुरक्षित भारत है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 16 मार्च से 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के लिए कोविड-19 टीकाकरण शुरू हो जाएगा"। आईए इस तीसरी वैक्सीन के बारे में कुछ अहम बातें जानते है-

1. Corbevax वैक्सीन एक भारतीय फर्म द्वारा बनाई गयी है, फर्म का नाम बायोलॉजिकल ई है। यह खासतौर पर 12-14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए ही कोविड वैक्सीन का टीका है।

2. . सर गंगा राम से डॉक्टर अनिल अरोड़ा जो इंस्टिट्यूट ऑफ़ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के सीनियर कंसलटेंट है, उन्होंने कहा -" जिस किसी को भी टीका लगाया जायेगा, उसपर होने वाले एडवर्स एफेक्ट को ट्रैक किया जायेगा जो वैक्सीन निर्माताओं को प्रस्तुत किया जायेगा।

Advertisment

3. Corbevax, स्पाइक प्रोटीन की नकल करने के बजाय, Corbevax शरीर में इन प्रोटीनों की मात्रा को इंजेक्ट करता है जिससे वायरस की सीरियसली डैमेज पहुँचाने की क्षमता कम हो जाती है।

4.12-14 साल के बच्चो को दो डोज़ लगेगी। दोनों डोज़ के बीच 28 दिनों का इंटरवल होगा। टीकाकरण के लिए आवेदन करने वाले बच्चों का रिकॉर्ड आधार कार्ड और स्कूल आईडी कार्ड की मदद से किया जायेगा।

5. बायोलॉजिकल ई फर्म की चीफ महिमा दतला ने Corbevax में बेचने के लिए बाजार और सरकार के लिए अलग-अलग प्राइस अन्नोउंस किया है। बाजार में बेचने के लिए टैक्स के बिना 800 रु और सरकार के लिए मात्र 145 रूपए।





न्यूज़