Covid Update 15 January: इंडिया में बड़े कोविड के मामले, कई स्टेट में लगे रेस्ट्रिक्शन

author-image
Swati Bundela
New Update


Covid Update: शनिवार (15 जनवरी, 2022) को हेल्थ मिनस्ट्री के जारी डाटा के मुताबित, भारत में पिछले 24 घंटों में 2,68,833 नए कोविड ​​-19 मामले, 402 मौतें दर्ज की गईं, जिससे कुल मौत का आंकड़ा 4,85,752 हो गया। एक्टिव मामले 14,17,820 हैं। यूनियन हेल्थ मिनिस्टर के डाटा के अनुसार, भारत में 288 नए ओमिक्रोन इन्फेक्शन भी दर्ज किए गए, जिससे देश में ऐसे मामलों की कुल संख्या 6,041 हो गई।

Advertisment

Covid Update: स्टेट-वाइज रेस्ट्रिक्शन लिस्ट- 


दिल्ली



  • दिल्ली में कोविड को फैलने से रोकने के लिए लगाया गया, वीकली कर्फ्यू शुक्रवार रात से लागू हो गया और सभी गैर-जरूरी एक्टिविटीज पर अगले 55 घंटों के लिए रोक लगा दी गई। 

  • दिल्ली में स्कूल, सिनेमाघर, जिम, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल, स्पा, योग इंस्टिट्यूट, एंटरटेनमेंट और वाटर पार्क बंद कर दिए गए हैं। केवल आउटडोर योगा एक्टिविट्स की अनुमति है। नाई की दुकानें और सैलून खुले हैं।

  • सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक 50% बैठने की कैपेसिटी वाले रेस्टोरेंट की अनुमति है। दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक 50% बैठने की कैपेसिटी वाले बार की अनुमति है।


हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को 24 जनवरी तक सोशल और रिलीजियस एक्टिविटीज पर बैन लगा दिया। एक आदेश के अनुसार, इनडोर गैदरिंग के लिए 100 से अधिक लोगों और आउटडोर एजुकेशनल, स्पोर्ट्स, कल्चर और पोलिटिकल इवेंट्स के लिए 300 से अधिक लोगों के इकठा होने पर भी बैन लगा दिया।

राजस्थान

राजस्थान सरकार ने 17 जनवरी तक म्युनिसिपल एरिया में स्कूलों को बंद करने, रविवार को कर्फ्यू और बाजार के समय और रेस्टोरेंट और मूवी थिएटरों में बंद करने की घोषणा की।

Advertisment

महाराष्ट्र



  • महाराष्ट्र सरकार ने 15 फरवरी तक स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने की घोषणा की है। सरकार ने विवाह और सोशल, रिलीजियस, कल्चर या पोलिटिकल फंक्शन में गैदरिंग 50 पर करने का भी फैसला किया था।

  • मुंबई एयरपोर्ट पर रैपिड आरटी-पीसीआर टेस्ट केवल हाई रिस्क वाले, हाई रिस्क वाले देशों और यूएई से आने वाले यात्रियों के लिए होना चाहिए।

  • विवाह या किसी अन्य सोशल, पोलिटिकल या रिलीजियस इवेंट्स के मामले में, गैदरिंग लोगों की संख्या 50 व्यक्तियों तक सीमित होगी।

  • अंतिम संस्कार में गैदरिंग लोगों की संख्या 20 तक सीमित है।


केरल



  • एक बंद कमरे में 75 लोग शादी, फ्यूनरल, पोलिटिकल, सोशल और कल्चरल इवेंट्स में शामिल हो सकते हैं।

  • ओपन एरिया में ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या 150 तक सीमित कर दी गई है।


न्यूज़