Advertisment

राष्ट्रपति भवन में शादी करने वाली पहली व्यक्ति पूनम गुप्ता कौन हैं?

राष्ट्रपति भवन में पहली बार कथित तौर पर शादी होने जा रही है। 12 फरवरी, 2025 को राष्ट्रपति भवन के इतिहास में पहली बार सीआरपीएफ की सहायक कमांडेंट पूनम गुप्ता की शादी होस्ट की जाएगी।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Poonam Gupta

Image Credit: Instagram

CRPF Officer Poonam Gupta Ties the Knot at Rashtrapati Bhavan: राष्ट्रपति भवन में पहली बार कथित तौर पर शादी होने जा रही है। 12 फरवरी, 2025 को राष्ट्रपति भवन के इतिहास में पहली बार सीआरपीएफ की सहायक कमांडेंट पूनम गुप्ता की शादी होस्ट की जाएगी। वह वर्तमान में राष्ट्रपति निवास में एक निजी सुरक्षा अधिकारी हैं। उनकी शादी सीआरपीएफ अधिकारी अवनीश कुमार से होंगी जो अपनी सेवाएं जम्मू कश्मीर में दे रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूनम के आचरण और सेवा से प्रभावित होकर शादी के लिए परमिशन दी है।

Advertisment

राष्ट्रपति भवन में शादी करने वाली पहली व्यक्ति पूनम गुप्ता कौन हैं?

कहां पर होगी शादी?

यह समारोह राष्ट्रपति भवन के भीतर मदर टेरेसा क्राउन कॉम्प्लेक्स में होगा। इस शादी में सुरक्षा को मद्देनज़र रखते हुए केवल करीबी परिवार के सदस्य ही उपस्थित होंगे। एंट्री से पहले उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी। इस इवेंट के बारे राष्ट्रपति भवन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं की गई है।

Advertisment

पहली व्यक्ति जिनकी शादी राष्ट्रपति भवन में होग

अगर पूनम की शादी राष्ट्रपति में भवन में होती है तो वह राष्ट्रपति भवन में विवाह करने वाली पहली व्यक्ति होंगी। पूनम राष्ट्रपति भवन में PSO की पोस्ट पर है और उन्होंने 74वें गणतंत्र दिवस परेड पर महिला टुकड़ी का नेतृत्व भी किया था।

कौन हैं पूनम गुप्ता?

Advertisment

पूनम का सबंध मध्य प्रदेश से है। उन्होंने मैथमेटिक्स में ग्रेजुएशन और इंग्लिश लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ उन्होंने B.Ed की डिग्री भी हासिल की है। 2018 में उन्होंने UPSC CAPF एग्जाम में 81वां रैंक हासिल किया था। वह बिहार के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में भी अपनी सेवा निभा चुकी हैं। उनकी उपलब्धियां से पता चलता है कि उनकी अपने काम के प्रति कितनी लगन और प्यार है। वह दूसरी महिलाओं के लिए भी प्रेरणा हैं।

यह शादी इस प्रतिष्ठित स्थल के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। यह स्थान भारत का प्राइड है जहाँ पारंपरिक रूप से अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तियों की मेज़बानी की जाती रही है, लेकिन कभी भी शादी जैसे पर्सनल इवेंट की होस्ट नहीं किया गया।

Republic Day Parade All-Women Contingent CRPF Officer CRPF Poonam Gupta
Advertisment