/hindi/media/media_files/2025/04/19/wYcFtmMRKin8sCrOvk2n.png)
Photograph: (X/ Dynamite News)
Daughter Of Arvind Kejriwal Tied The Knot With Sambhav Jain: शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी की शादी वीवीआईपी फंक्शन में दिल्ली में हुई। इस मौके पर कई हस्तियां शामिल हुई हैं। यह समारोह बहुत निजी था जिनमें करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। चलिए पूरी खबर जानते हैं-
कौन हैं केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल जो शादी के बंधन में बंध चुकी हैं
18 अप्रैल यानि शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल की शादी संभव जैन से हुई जिसमें कई दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। यह विवाह समारोह दिल्ली के प्रतिष्ठित कपूरथला हाउस में आयोजित किया गया, जिसमें केवल करीबी रिश्तेदार और खास मेहमान ही शामिल हुए। अपनी बेटी की शादी की मौके पर अरविंद केजरीवाल बहुत ज्यादा खुश दिखाई दे रहे हैं। हर्षिता केजरीवाल और संभव जैन की शादी में कई गेस्ट शामिल हुए जैसे भगवंत मान और उनकी पत्नी गुरप्रीत सिंह मान बेटी को आशीर्वाद देने पहुंचे। इसके साथ ही बॉलीवुड गायक मीका सिंह और आप मंत्री गोपाल राय और आप नेता मनीष सिसोदिया समेत प्रमुख हस्तियां भी शामिल हुईं।
#WATCH | Delhi: After attending the wedding ceremony of AAP's National Convenor Arvind Kejriwal's daughter, AAP leader Manish Sisodia says, " She is our daughter and I pray to god for her happy life..." (18/04) pic.twitter.com/TGL7A4KUwB
— ANI (@ANI) April 18, 2025
कौन हैं हर्षिता केजरीवाल?
हृषिता केजरीवाल AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी हैं। उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई IIT दिल्ली से की है। उन्होंने कुछ समय के लिए गुड़गांव में एक कंपनी में जाॅब भी की है। हर्षिता की शादी संभव जैन से हुई है। उन्होंने आईआईटी दिल्ली में एक साथ पढ़ाई की है इसके साथ ही उन्होंने एक साथ स्टार्टअप भी शुरू किया है। अभी संभव प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर पर अच्छी कंपनी में काम कर रहे हैं।
खुशी मनाते नजर आया परिवार
हर्षिता की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। ऐसे में उनकी सगाई की वीडियो में अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी के संग नाचते हुए दिखाई दिए। इसके साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर मान के साथ सगाई में शामिल हुए। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ डांस किया।
भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर मान ने अरविंद केजरीवाल जी की बेटी की शादी के मौके पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने X पर लिखा, "पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल जी की बेटी Harshita की शादी के अवसर पर मान साहब के साथ शिरकत की… जोड़ी को नए सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं… शादी की कुछ खास तस्वीरें…"
ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਕਨਵੀਨਰ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਜੀ ਦੀ ਬੇਟੀ Harshita ਦੇ ਵਿਆਹ ਮੌਕੇ ਮਾਨ ਸਾਬ੍ਹ ਨਾਲ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ…ਜੋੜੀ ਨੂੰ ਨਵੇਂ ਸਫ਼ਰ ਲਈ ਢੇਰ ਸਾਰੀਆਂ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ…ਵਿਆਹ ਦੀਆਂ ਕੁਝ ਖਾਸ ਤਸਵੀਰਾਂ…
— Gurpreet Kaur Mann (@PBGurpreetKaur) April 19, 2025
---------
पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल जी की बेटी Harshita की शादी के अवसर पर मान साहब के साथ शिरकत की…… pic.twitter.com/5PBRVh78NF