Delhi 5 Month Baby Corona Positive: दिल्ली में 5 महीने के बच्चे ने 5 दिन में कोरोना को हराया

author-image
Swati Bundela
New Update


Delhi 5 Month Baby Corona Positive: कोरोना के मामले देश में हर दिन बढ़ रहे हैं। इंडिया में ओमिक्रोन वैरिएंट के आने के बाद कोरोना के मामलोंने तेजी पकड़ ली है। हाल में ही दिल्ली में एक 5 महीने के बच्चे को कोरोना हुआ था। इस बच्चे ने कोरोना से लड़ा और इसे सिर्फ 5 दिन में हरा दिया। यह बच्चा दिल्ली के मूलचंद अस्पताल में भर्ती किया गया था। जब यह बच्चा भर्ती किया गया था तब इसे सांस लेने में दिक्कत, भुखार और कान में इन्फेक्शन था।

Advertisment

Delhi 5 Month Baby Corona Positive: दिल्ली में 5 महीने के बच्चे ने 5 दिन में कोरोना को हराया

इस बच्चे को डॉक्टर प्रीती चड्डा ने रैपिड एंटीजन टेस्ट करने को कहा। इसके बाद यह सामने आया कि बच्चा कोरोना पॉजिटिव है। प्रीती एक बच्चों की डॉक्टर हैं। इसके बाद बच्चे को कोविद आइसोलेशन वार्ड में शॉट किया और 4 दिन तक अच्छी तरह से निगरानी में रखा गया। जब बच्चे की कंडीशन में सुधर आया तब इसको डिस्चार्ज कर दिया गया था।

दिल्ली के इस अस्पताल में पिछले एक दो हफ्ते से 3 से 5 बच्चे कोरोना का शिकार हुए। इन बच्चों को कोई सीरियस सिम्पटम्स नहीं थे और ऐसी कंडीशन में आसानी से घर में ही ठीक हो सकते हैं।

Advertisment

कोरोना के कुल मामले आज 15 जनवरी कितने हैं?

शनिवार (15 जनवरी, 2022) को हेल्थ मिनस्ट्री के जारी डाटा के मुताबित, भारत में पिछले 24 घंटों में 2,68,833 नए कोविड ​​-19 मामले, 402 मौतें दर्ज की गईं, जिससे कुल मौत का आंकड़ा 4,85,752 हो गया। एक्टिव मामले 14,17,820 हैं। यूनियन हेल्थ मिनिस्टर के डाटा के अनुसार, भारत में 288 नए ओमिक्रोन इन्फेक्शन भी दर्ज किए गए, जिससे देश में ऐसे मामलों की कुल संख्या 6,041 हो गई।

दिल्ली में लगे क्या क्या रेस्ट्रिक्शन?



  • दिल्ली में कोविड को फैलने से रोकने के लिए लगाया गया, वीकली कर्फ्यू शुक्रवार रात से लागू हो गया और सभी गैर-जरूरी एक्टिविटीज पर अगले 55 घंटों के लिए रोक लगा दी गई। 

  • दिल्ली में स्कूल, सिनेमाघर, जिम, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल, स्पा, योग इंस्टिट्यूट, एंटरटेनमेंट और वाटर पार्क बंद कर दिए गए हैं। केवल आउटडोर योगा एक्टिविट्स की अनुमति है। नाई की दुकानें और सैलून खुले हैं।

  • सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक 50% बैठने की कैपेसिटी वाले रेस्टोरेंट की अनुमति है। दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक 50% बैठने की कैपेसिटी वाले बार की अनुमति है ।


न्यूज़