Delhi Cantt Case: "लड़की की मृत्यु करंट से नहीं हुई यह कहना जल्दबाज़ी होगी" पुलिस

author-image
Swati Bundela
New Update


दिल्ली कैंट केस अपडेट : दिल्ली कैंट रेप और हत्या मामले में मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने नाबालिग दलित लड़की को करंट नहीं लगने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। दरअसल 1 अगस्त को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पुरानी नांगल गांव के एक शमशान घाट में एक दलित बच्ची के साथ पुजारी और 3 अन्य लोगो ने कथित रूप में रेप, हत्या और फिर उसका जबरन अंतिम संस्कार किया था। आरोपियों ने लड़की की माँ को कहा था की वाटर कूलर में उसे करंट लग गया जिस कारण उसकी मृत्यु हो गई।

Advertisment

दिल्ली कैंट केस अपडेट : "लड़की की मृत्यु करंट से नहीं हुई यह कहना जल्दबाज़ी होगी" पुलिस

इसी मामले को लेकर अब दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर आई खबरों को खारिज करते हुए कहा कि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि लड़की को करंट नहीं लगा था, जैसा कि FIR में बताया गया है। मामले से जुड़े इन्वेस्टीगेशन अफसर ने बताया कि वाटर कूलर में करंट न होने के बावजूद भी लड़की उपकरण के पास किसी तार के संपर्क में आ सकती है।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने बिजली मिस्त्रियों से कूलर की जांच कराई ताकि ये पता लगाया जा सके कि उसमे करंट था या नहीं। बिजली मिस्त्री ने बताया कि कूलर में कोई करंट नहीं था। हालांकि यह भी हो सकता है कि बच्ची ने कूलर और मेन स्विच के बीच एक तार किसी तार को छुआ हो, इसलिए मामले में यह कहना कि उसकी मौत करंट से नहीं हुई थी , जल्दबाज़ी होगी।

क्या है दिल्ली कैंट रेप केस ?

Advertisment

1 अगस्त में दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के छावनी इलाके में रहने वाली लड़की पास के शमशानघाट में वाटर कूलर से पानी भरने गई थी।
शमशान के 55 वर्षीय पुजारी और उसके तीन साथियों द्वारा नौ साल की बच्ची के साथ बलात्कार, हत्या और अंतिम संस्कार कर दिया।
लड़की के परिवार ने पुलिस को दिए अपने बयानों में आरोप लगाया कि चार लोगों ने पुलिस को बताए बिना बच्चे के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए उन्हें मनाने की कोशिश की। मृतक के लिए न्याय की मांग को लेकर श्मशान घाट के बाहर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बाद मामले के सभी चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

और पढ़े : Justice For Delhi Cantt Girl क्यों ट्रैंड कर रहा है ?
दिल्ली में 9 साल की बच्ची के साथ बलात्कार, हत्या, जबरन किया गया अंतिम संस्कार


न्यूज़