Advertisment

Dwarka Acid Attack: द्वारका एसिड अटैक के बारे में जानिए 10 बातें

महिलाओं पर तेजाब से हमला करना सबसे हॉरिफियिंग अपराध है। आज दिल्ली के द्वारका इलाके में एक बाइक सवार दो युवकों ने एक 17 वर्षीय लड़की पर एसिड अटैक का मामला सामने आया। जानिए पूरी खबर इस न्यूज़ ब्लॉक में-

author-image
Vaishali Garg
14 Dec 2022
Dwarka Acid Attack: द्वारका एसिड अटैक के बारे में जानिए 10 बातें

Acid Attack

Dwarka Acid Attack: दिल्ली के द्वारका नगर से एक बहुत ही जघन्य घटना सामने आई है, जहां पर एक 17 साल की लड़की के ऊपर तेजाब फेंका गया। यह घटना आज 14 नवंबर की सुबह करीब 7:30 बजे की है। आपको बता दें ऐसे फेंकने के कारण उस लड़की की दोनों आंखों में काफी गंभीर चोट आई है।

Advertisment

दिल्ली की छात्रा और उसकी छोटी बहन जो कि 13 साल की थी, दोनों कहीं जा रहे थे तभी अचानक एक बाइक में 2 लोग सवार थे जिसमें से एक ने हल्की सी बाइक की रफ्तार धीमी कर के अचानक लड़की के मुंह पर तेजाब फेंक दिया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार दिल्ली की पुलिस को इस घटना की सूचना सुबह 9:00 बजे दी गई। आपको बता दें यह सारी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है जहां पर 2 लड़कियां साथ जा रही थी और अचानक एक लड़के ने तेजाब फेंका।

Dwarka Acid Attack: द्वारका एसिड अटैक के बारे में जानिए 10 महत्वपूर्ण बातें

  1. एसिड अटैक के बाद लड़की को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।  वहां उसके पिता ने मीडिया से बात की और यह बताया कि लड़की के चेहरे पर तेजाब फेंका गया था और इससे उसकी आंखों में चोटें आई हैं। उसके पिता ने यह भी कहा कि दो लोगों ने अपने चेहरे को ढँक लिया था और खुलासा किया कि उनकी छोटी बेटी घर गई और अपने परिवार को इस बारे में की उसकी बहन पर तेजाब फेंका गया है।
  2. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने अस्पताल में उस लड़की से बात की और कहा कि उसने एसिड हमले के दो संदिग्धों की पहचान की है।
  3. दो संदिग्धों में से एक को हिरासत में लिया गया है और दूसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभी की जा रही है।
  4. द्वारका के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) एम हर्षवर्धन के मुताबिक जांच के दौरान एक अन्य युवक मुख्य संदिग्ध के रूप में सामने आया था।
  5. आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है और हर्षवर्धन ने कहा कि सभी सुरागों पर कार्रवाई  जरूर की जाएगी।
  6. डॉक्टरों के अनुसार लड़की का चेहरा 7 से 8 प्रतिशत झुलस गया था और उसकी आंखों पर भी असर पड़ा है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर है और उसे बर्न इंटेंस केयर यूनिट (ICU) में भर्ती कराया गया है।
  7. दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एसिड की बिक्री पर सवाल उठाया है। 
  8. सुप्रीम कोर्ट ने 2013 में ओवर-द-काउंटर एसिड की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था फिर भी एसिड हमले जारी हैं।
  9. राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने हमले का संज्ञान लिया और बताया कि आयोग की एक टीम मामले की जांच के लिए अस्पताल पहुंचेगी।
  10. एनसीडब्ल्यू ने कहा कि वह द्वारका एसिड हमले में घायल लड़की को जरूर मदद मुहैया कराएगी।

     
Advertisment
Advertisment