Delhi Elections: 2 दिन बाद दिल्ली में चुनाव, जानें सभी जरूरी बातें

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटिंग 5 फरवरी को होने जा रही है और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। चलिए चुनाव से जुड़ी जरूरी बातें जानते हैं-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Election (Pinterest)

File Image

Delhi Elections Just Two Days Away: दिल्ली में पूरा चुनावी माहौल बना हुआ है।.इस बीच सभी पार्टियों की तरफ से चुनाव की तैयारी हो रही है और अपने मेनिफेस्टो भी जारी कर दिए गए हैं जिसमें उन्होंने महिलाओं, युवाओं और गरीबों के कल्याण की बातें कहीं हैं। ऐसे में अब दो दिन बाद चुनाव आ रहे हैं। यह चुनाव 70 सीटों के लिए होंगे। जानिए चुनाव से जुड़ी सभी बातें जानते हैं जो पता होनी जरूरी हैं-

2 दिन बाद दिल्ली में चुनाव, जानें सभी जरूरी बातें

एग्जिट पोल बैन

Advertisment

दिल्ली चुनाव के दो दिन पहले चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन जारी किया। इस नोटिफिकेशन में बताया गया, "5 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 6:30 तक एग्जिट पोल बैन रहेगा"। चुनाव आयोग ने कहा है कि जब तक वोटिंग होगी तब तक एग्जिट पोल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जाएगी। यह नोटिफिकेशन दिल्ली के साथ-साथ अन्य दो राज्यों के लिए भी है जहां पर वोटिंग होने जा रही है।

यह प्रतिबंध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126A के तहत लागू किया गया है। 

यह बैन सभी प्रकार के मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल पर लागू होता है। इस समय अवधि के दौरान कोई भी एग्जिट पोल आयोजित, प्रकाशित या प्रचारित नहीं किया जा सकता है। इसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारण या प्रकाशन का कोई भी रूप शामिल है।

Advertisment

मुख्य पार्टियां और महिला उम्मीदवार 

इस चुनाव में तीन मुख्य पार्टियां हैं - आप, कांग्रेस और भाजपा। चलिए इनके महिला उम्मीदवारों पर नजर डालते हैं-

आप- अरविंद केजरीवाल, आतिशी और मनीष सिसोदिया जैसे प्रमुख उम्मीदवारों हैं। इनका लक्ष्य लगातार तीसरी बार जीत हासिल करना है। महिला उम्मीदवारों में आतिशी के अलावा राखी बिड़ला, राजकुमारी ढिल्लों, बंदना कुमारी और प्रीति तोमर हैं।

Advertisment

भाजपा- भाजपा ने चुनाव में परिवर्तन पर ज्यादा फोकस किया है। उनकी मुख्य महिला उम्मीदवारों में शिखा रॉय हैं।

कांग्रेस- कांग्रेस की मुख्य महिला उम्मीदवारों में अलका लांबा और अरीबा खान हैं।

वोटिंग कब होगी और रिजल्ट कब आएंगे?

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटिंग 5 फरवरी को होने जा रही है और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

महिलाओं के लिए क्या हैं वादे?

Advertisment

इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में महिलाओं को तय राशि देने का ऐलान किया गया है। सरकार बनने के बाद हर पार्टी ने महिलाओं को एक तय राशि देने का वादा किया है। उनका मानना है कि इससे महिलाओं को समाज में मजबूती मिलेगी लेकिन यहां पर सवाल यह भी है कि क्या यह राशि पर्याप्त है या फिर किसी ठोस समाधान की जरूरत पड़ेगी?

कांग्रेस की तरफ से महिलाओं के लिए 'प्यारी दीदी योजना' शुरू करने का वादा किया गया है जिसमें उन्हें हर महीने ₹2500 देने का ऐलान किया गया है। महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। विधवा महिलाओं की बेटियों की शादी के लिए 1.1 लाख रुपये दिए जाएंगे।

भाजपा की तरफ से अपने मेनिफेस्टो में महिलाओं को ₹2500 देने का वादा किया है। Pregnant महिलाओं को ₹21,000 और 6 पोषण किट देने के ऐलान भी किया है।

Advertisment

आप सरकार ने 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को ₹2100 तक देने का ऐलान किया है।

उम्मीदवारों की संख्या

दिल्ली चुनाव में कुल 699 कैंडीडेट्स हिस्सा लेंगे जिनमें से पुरुषों की संख्या 602 और महिलाओं की संख्या 96 है।

Delhi Election Elections Election Manifesto State Elections