Advertisment

दिल्ली: त्रिलोकपुरी में छह साल की दलित लड़की का बलात्कार, हालत गंभीर

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

त्रिलोकपुरी रेप केस (Trilokpuri rape case) : पुलिस ने बुधवार को पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी से एक 34 वर्षीय व्यक्ति को छह साल की दलित लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़िता एक ही मोहल्ले में रहते थे।

त्रिलोकपुरी रेप केस : विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी को किया गया गिरफ्तार

परिवार वालो के कहने पर मयूर विहार थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 एबी (12 साल से कम उम्र की महिला पर बलात्कार की सजा) और बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 6 के तहत आरोप लगाया गया है। इसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2) (v) भी शामिल है।

Advertisment

पुलिस ने बताया कि लड़की के परिवार ने उन्हें फ़ोन कर के घटना की जानकारी दी। छह साल की बच्ची की हालत गंभीर है और उसका All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) में इलाज चल रहा है। लड़की की हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया और डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उसका यौन उत्पीड़न किया गया था।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय लोगो ने इकट्ठा हो के पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, और परिवार के सदस्यों ने एक पड़ोसी पर अपराध का आरोप लगाया था। विरोध के कुछ ही देर बाद मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की जांच की जा रही है। त्रिलोकपुरी रेप केस त्रिलोकपुरी रेप केस त्रिलोकपुरी रेप केस

दिल्ली कैंट रेप केस : ऐसा ही मामला दिल्ली में कुछ दिन पहले सामने आया था

राष्ट्रीय राजधानी में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ यौन उत्पीड़न के इसी तरह के एक मामले ने अभी लोगो को झंझोर के रख दिया था। 1 अगस्त में दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के छावनी इलाके में एक 55 वर्षीय पुजारी और उसके तीन साथियों द्वारा नौ साल की बच्ची के साथ बलात्कार, हत्या और अंतिम संस्कार किया गया था। लड़की के परिवार ने पुलिस को दिए अपने बयानों में आरोप लगाया कि चार लोगों ने पुलिस को बताए बिना बच्चे के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए उन्हें मनाने की कोशिश की। मृतक के लिए न्याय की मांग को लेकर श्मशान घाट के बाहर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बाद मामले के सभी चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। यहाँ पढ़े पूरी खबर 



न्यूज़
Advertisment