Advertisment

दिल्ली महिला कमीशन की चीफ स्वाति मालीवाल हुई कोरोना पॉजिटिव

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

आज 8 जनवरी को दिल्ली महिला कमीशन की चीफ स्वाति मालीवाल की कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आयी है। इसके अलावा दिल्ली के चीफ मिनिस्टर अरविन्द केजरीवाल भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन का कहना है कि दिल्ली में आज 20000 तक मामले सामने आ सकते हैं। दिल्ली में पाजिटिविटी रेट 19 % है।

स्वाति मालीवाल हुई कोरोना पॉजिटिव

स्वाति मालीवाल ने आपने कोरोना पॉजिटिव होने की न्यूज़ ट्विटर के ज़रिए सभी को बताई। इन्होंने सभी को कोरोना के नियमों का पालन करने को कहा है। इन्होंने बताया कि इनको बहुत ज्यादा बीमार लग रहा है और तेज भुखार है। इन्होंने खुद को सभी से क्वारंटाइन कर लिया है। इसके अलावा इन्होंने उन सभी लोगों को अपना RT-PCR कराने को कहा है जो इनके सपर्क में आये हैं। स्वाति मालीवाल ने यह भी बताया कि इतने समय से ग्राउंड पर काम कर रही थी लेकिन इनको कोरोना नहीं हुआ था, ओमिक्रोन बहुत ज्यादा संक्रामक है, इसलिए सभी सतर्क रहें।

Advertisment

https://twitter.com/SwatiJaiHind/status/1479666840523526148?t=jzE6afBsy0QCCzkLOPXOVA&s=19

इंडिया में ओमिक्रोन के मामले कितने हो गए हैं?

64 ओमिक्रोन मामलों की एक दिन की बढ़ोतरी के साथ, भारत में अब कोरोनावायरस के नए वैरिएंट के 3,007 मामले हैं। 27 राज्यों में ओमिक्रोन की सूचना मिली है, जिसमें सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में 876 मामले हैं, इसके बाद दिल्ली में 513 इन्फेक्शन हैं। अब तक दर्ज किए गए, कुल ओमिक्रोन मामलों में से 1,203 लोग ठीक हो गए हैं, या माइग्रेट कर चुके हैं।

Advertisment

दिल्ली के डेली कोविड मामलों में 15 परसेंट की बढ़ोत्तरी हुई

24 घंटों में 17,335 ताजा मामलों का पता चलने के बाद शुक्रवार को दिल्ली के डेली कोविड मामलों में 15 परसेंट की बढ़ोतरी हुई। इसी पीरियड में दिल्ली में नौ लोगों की मौत हुई है। बुधवार को, शहर ने लगभग आठ महीनों में अपनी सबसे बड़ी सिंगल-डे की स्पाइक देखी, क्योंकि 24 घंटों में 10,665 मामले सामने आए।

अब्रॉड से उड़ान भरने वाले लोगों को भारत में उतरने के बाद एक वीक के लिए होम क्वारंटाइन और आठवें दिन टेस्ट करवाना होगा। भारत ने पिछले 24 घंटों में 15,29,948 कोविड-19 टेस्ट किए, और अब तक देश ने इंडियन मेडिकल रिसर्च कौंसिल (ICMR) के डाटा के अनुसार 68,84,70,959 टेस्ट किए हैं।

Advertisment

 

 



न्यूज़
Advertisment