Disha Patani violating corona rules फोटो पोस्ट कर फैंस को किया कंफ्यूज

author-image
Swati Bundela
New Update

Advertisment

दिशा ने FIR के बाद क्या फोटो पोस्ट की ?


दिशा पाटनी ने एक गाय की क्लोस अप फोटो पोस्ट की। ये गाय एकदम स्क्रीन में देख रही है और एकदम एक्सप्रेशन लेस है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि दिशा ने ऐसी फोटो क्यों पोस्ट की है क्या ये उनका पुलिस के लिए रिस्पांस है, क्या ये उन्होंने गलती से पोस्ट कर दिया है या ये उनका नया पेट है।
Advertisment


https://twitter.com/ANI/status/1400158988864425985
Advertisment

क्या है दिशा पाटनी FIR की पूरी कहानी ?


मुंबई में टाइगर श्रॉफ, दिशा पटानी के खिलाफ FIR: खबरों के मुताबिक़ अभिनेत्री दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के खिलाफ मुंबई में लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में कल रात मामला दर्ज किया गया है। ये कपल बिना किसी वैध कारण के ड्राइव के लिए बाहर गए थे।
Advertisment


दोनों को मंगलवार शाम बांद्रा बैंडस्टैंड में पेट्रॉलिंग ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रोका। दोनों से पूछताछ करने के बाद, पुलिस को पता चला कि वे केवल ड्राइव के लिए निकले थे। मुंबई में लगे लॉकडाउन आदेश के मुताबिक़ अगर कोई व्यक्ति बिना किसी ज़रूरी काम से सार्वजनिक स्थान पर घूमता पाया जाता है तो उस पर FIR दर्ज की जा सकती है।
Advertisment

मुंबई पुलिस के एक सीनियर अधिकारी के अनुसार, उनके खिलाफ बुधवार को आईपीसी की धारा 188 (Disobedience to order duly promulgated by public servant) के तहत FIR दर्ज की गई है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि दिशा ने ऐसी फोटो क्यों पोस्ट की है।
एंटरटेनमेंट