/hindi/media/media_files/2025/04/08/bnD27hH4ZutDJWHZ60Dy.png)
Photograph: (X/President Of India)
Droupadi Murmu Honoured with Lisbon City Key of Honour: देश की प्रधानमंत्री द्रौपदी मुर्मू चार दिवसीय पुर्तगाल की यात्रा पर हैं जिस दौरान उन्होंने पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के साथ बातचीत की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस यात्रा के बारे में डिटेल्स शेयर किए हैं। उन्हें पुर्तगाली राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने आमंत्रित किया था। चलिए इससे जुड़ी सभी जानकारी हासिल करते हैं-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला Lisbon का Key Of Honur, जानें उनकी यात्रा से जुड़ी सभी बातें
Key Of Honour
कल शाम, पुर्तगाल के मेयर द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का लिस्बन शहर के "Key Of Honour" से सम्मान किया गया। यह खास समारोह ऐतिहासिक कैमारा म्युनिसिपल डे लिस्बोआ (सिटी हॉल) में आयोजित किया गया जिसमें लिस्बन के कई बड़े लोग शामिल हुए। राष्ट्रपति ने मेयर और लिस्बन के लोगों का इस सम्मान के लिए धन्यवाद दिया।
In a special ceremony hosted by the Mayor of Lisbon at the historic Câmara Municipal de Lisboa (City Hall), President Droupadi Murmu was presented with the "Key of Honour" of Lisbon City. The ceremony was attended by several eminent citizens of Lisbon, including the diplomatic… pic.twitter.com/SLoyKGgRme
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 7, 2025
चार दिन की यात्रा
रविवार को भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लिस्बन पहुंचीं। इस तरह उनकी चार दिवसीय राजकीय यात्रा की शुरुआत हुई। यह यात्रा 7 से 10 अप्रैल तक चलेगी। इस राजकीय यात्रा में पुर्तगाल और स्लोवाक गणराज्य शामिल हैं। सोमवार की सुबह यानि 7 अप्रैल 2025 को लिस्बन के प्रतिष्ठित ‘Praça do Império’ में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति मार्सेलो द्वारा President Droupadi Murmu को लिस्बन में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ एक औपचारिक स्वागत दिया।
पिछले 3 दशकों में पहली पुर्तगाल यात्रा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की पुर्तगाल की यह चार दिवसीय बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि 27 वर्षों किसी भारतीय राष्ट्रपति की यह पहली पुर्तगाल यात्रा है।1998 में राष्ट्रपति के.आर. नारायणन की यात्रा के बाद अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुर्तगाल का दौरा किया है।
आमने-सामने हुई बैठक
अपनी यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति मुर्मू ने कई महत्वपूर्ण गतिविधियों में भाग लिया जैसे राष्ट्रपति रेबेलो डी सूसा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इस आमने-सामने हुई बैठक में भारत-पुर्तगाल संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
राष्ट्रपति ने X पर जानकारी देते हुए बताया कि "दोनों देश यह मानते हैं कि उनके देशों के बीच का रिश्ता आपसी भरोसे, समझ और सहयोग पर टिका है, जिसमें बड़े अंतरराष्ट्रीय मुद्दे भी शामिल हैं। उन्होंने व्यापार, निवेश, आईटी, नवीकरणीय ऊर्जा और कनेक्टिविटी जैसे कई क्षेत्रों में पुराने संबंधों को और मजबूत करने का फैसला किया।"
President Droupadi Murmu held extensive discussions with President Marcelo Rebelo de Sousa of Portugal. The two leaders discussed various aspects of India-Portugal relations, as well as global and regional issues of shared interest.
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 7, 2025
Both leaders agreed that the bilateral… pic.twitter.com/2L1QSLbG8V
स्मारक डाक टिकट लॉन्च
भारत और पुर्तगाल के बीच राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने स्मारक डाक टिकट लॉन्च करने में भाग लिया।
इस डाक टिकट में भारत और पुर्तगाल की समृद्ध कला और सांस्कृतिक विरासत को दिखाया गया है जैसे राजस्थान का खास कल्बेलिया कॉस्टयूम और पुर्तगाल का पारंपरिक वियाना दो कास्तेलो ड्रेस।
President Droupadi Murmu and President Marcelo Rebelo de Sousa of Portugal graced the launch of postage stamps commemorating 50 years of diplomatic relations between the two countries.
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 7, 2025
The stamps reflect the rich artistic and cultural heritage of India and Portugal, and… pic.twitter.com/TGwXHuw4Tq