झारखंड: दूसरी जाति में शादी करने पर पिता ने गर्भवती बेटी को मार डाला

author-image
Swati Bundela
New Update

झारखंड में पिता ने गर्भवती बेटी को मारा: बेटी के दूसरी जाति में शादी करने से नाराज़ था आरोपी

Advertisment

आरोपी की पहचान राम प्रसाद के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी और बेटी को झरिया बस्ती से गोविंदपुर नवाटांड एक ऑटोरिक्शा से खेत दिखाने के लिए ले आया था। राम प्रसाद ने साजिश के तहत मौका देख के अपनी बेटी के गले पर धारदार हथियार से कई वार किए। इस हमले को देख पत्नी मदद के लिए चिल्लाने लगी उसी वक़्त युवक मौके से फरार हो गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता की मां की शिकायत के अनुसार, सात महीने पहले उसकी बेटी की दूसरी जाति के व्यक्ति से शादी करने के बाद राम प्रसाद नाखुश था। राम प्रसाद झरिया बस्ती के रहने वाले हैं। झरिया पुलिस स्टेशन इंस्पेक्टर पंकज कुमार झा ने कहा कि गोविंदपुर थाने में FIR दर्ज कर ली गई है, झरिया पुलिस अपराधी की तलाश में है।'

ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश में सामने आया


उत्तर प्रदेश में एक 17 साल की लड़की को जीन्स पहने के लिए कहा जा रहा था। लड़की को वेस्टर्न कपड़ों के प्रति लगाव था और वो वही पहना चाहती थी। इसके चलते लड़की के परिवार के साथ लड़की की बहुत बहस हुई और झड़प में लड़की अपनी जान गवा बैठी।

मामला उत्तर प्रदेश के देओरा डिस्ट्रिक्ट का है। लड़की के परिवार वाले पहले लुधिआना शिफ्ट हो गए थे जिसके बाद से लड़की ने वेस्टर्न कपड़े पहनना चालू कर दिया था। लेकिन जब ये अपने गाओं वापस आये तब लड़की को ट्रेडिशनल कपड़े पहनने के लिए फाॅर्स करने लगे। इसके बाद आपस में लड़ाई झगड़ा होने के लगा। लड़ाई के वक़्त लड़की गलती से दीवार से टकरा गयी और सर से खून निकलते निकलते मर गयी।
न्यूज़