UK में Transplanted Womb के साथ पहला बच्चा हुआ पैदा, पढें पूरी ख़बर

यूके में ऐसा पहली बार हुआ है कि ट्रांसप्लांट किए गए Womb से बच्चा पैदा हो गया है। दरअसल , महिला को उसकी बहन ने 2023 में अपना Womb दान किया था। अब उनके घर में बेटी ने जन्म लिया है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Baby Born With Transplanted Womb

Photograph: (X/Imperial Womb)

First Baby Born In UK Following Womb Transplant: यूके में ऐसा पहली बार हुआ है कि ट्रांसप्लांट किए गए Womb से बच्चा पैदा हो गया है। दरअसल , महिला को उसकी बहन ने 2023 में अपना Womb दान किया था। अब उनके घर में बेटी ने जन्म लिया है। यह मेडिकल इतिहास में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। कपल बहुत खुश है क्योंकि वह सेरोगेसी या बच्चा गोद नहीं लेना चाहते थे। 2019 से इस ट्रांसप्लांट को लेकर प्लान किया जा रहा था। अब 2025 में यह सफल हो गया है-

Advertisment

UK में Transplanted Womb के साथ पहला बच्चा हुआ पैदा, पढें पूरी ख़बर

यह एक महिला की कहानी है जिसका नाम ग्रेस डेविडसन है। उसकी उम्र 36 साल है। किशोरावस्था में पता चला कि उसे Mayer-Rokitansky-Küster-Hauser (MRKH) syndrome नाम की रियर कंडीशन है। इस स्थिति में Womb मिसिंग होता है या फिर पूरी तरह से डेवलप नहीं हुआ होता। ग्रेस का जन्म बिना काम करने वाले गर्भाशय के साथ हुआ था जिसका मतलब था कि वह खुद बच्चों को जन्म नहीं दे सकती है।

2023 में ग्रेस की बहन एमी ने अपना Womb अपनी बहन को डोनेट कर दिया जिसके 2 साल बाद उनके घर में बेटी ने जन्म लिया। उन्होंने अपनी बेटी का नाम ग्रेस की बहन के नाम पर एमी रखा। एमी का वजन दो किलो से कुछ अधिक ज्यादा है।

2019 में हुई शुरुआत

Advertisment

2019 में BBC ने ग्रेस के परिवार के साथ बातचीत की। इस दौरन ग्रेस की बहन यह देखने के लिए एमी पर्डी का टेस्ट हुआ था कि क्या एमी अपना गर्भाशय ग्रेस को दे सकती है। आपको बता दें, एमी शादीशुदा है और उनके पहले से दो बच्चे थे और वे और बच्चे नहीं चाहते थे।

बच्चे को महसूस करना चाहती थी

ग्रेस को सरोगेसी या गोद लेने जैसे विकल्प बताए गए थे लेकिन वह अपने बच्चों को महसूस करना चाहती थी। सर्जरी से पहले दोनों बहनों की काउंसलिंग की गई।
ग्रेस कहती हैं, "लेकिन सालों तक मैंने इसे दबाया, क्योंकि उस बारे में सोचना बहुत तकलीफ देता था।"

दोनों बहनों के लिए रिस्क शामिल था

यह ट्रांसप्लांट ऑक्सफोर्ड स्थित चर्चिल अस्पताल में हुआ। सर्जिकल टीम को Isabel Quiroga द्वारा लीड किया गया। उन्होंने बताया इसमें रिस्क दोनों बहनों के लिए शामिल था।

ग्रेस और उनके पति दो बच्चे चाहते हैं

Advertisment

2023 में ट्रांसप्लांट के बाद बेबी एमी का जन्म 27 फरवरी को पश्चिमी लंदन के क्वीन चार्लोट अस्पताल में सी-सेक्शन से हुआ। अब यह कपल दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब डॉक्टर हमें सही समय बताएंगे तो हम दूसरा बच्चा भी प्लान करेंगे। 

Womb को रिमूव करना

आपको बता दें कि जब ग्रेस के दूसरे बच्चे के जन्म के बाद दान किया गया गर्भाशय निकाल दिया जाएगा। BBC के अनुसार, ऐसा करना इसलिए जरूरी है क्योंकि ग्रेस हर रोज इम्यूनोसप्रेसेंट ले रहीं हैं लेकिन इनसे कैंसर डेवलप होने का खतरा बढ़ सकता है। ये दवाई इसलिए दी जा रही है ताकि ग्रेस की बॉडी दान किए हुए गर्भाशय को अस्वीकार न करे। सर्जन इसाबेल क्विरोगा का कहना है कि गर्भाशय को निकालने के बाद ये जोखिम बेसलाइन पर वापस आ जाना चाहिए।

baby UK