NDA से पहली बार Graduate हुआ 17 महिला कैडेट का पहला बैच

नैशनल डिफेंस अकैडमी (एनडीए) में आज, 30 मई 2025 को एक ऐतिहासिक पल देखा गया। 148वें कोर्स की Convocation Ceremony का आयोजन किया गया, जिसमें पहली बार महिला कैडेटों का बैच शामिल था।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
NDA first women batch

Photograph: (Arun Sankar/AFP)

नैशनल डिफेंस अकैडमी (एनडीए) में आज, 30 मई 2025 को एक ऐतिहासिक पल देखा गया। 148वें कोर्स की Convocation Ceremony का आयोजन किया गया, जिसमें पहली बार महिला कैडेटों का बैच शामिल था। इस बैच में 17 महिलाओं सहित कुल 339 कैडेटों को उनकी डिग्री और कोर्स पूर्ण होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। ये सभी महिला कैडेट इंडियन आर्मी, नेवी और एयर फोर्स में शामिल होंगी। आपको बता दें कि वर्ष 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं को एनडीए में प्रवेश की अनुमति दी थी।

Advertisment

NDA से पहली बार Graduate हुआ 17 महिला कैडेटों का पहला बैच

नैशनल डिफेंस अकैडमी (NDA), पुणे में 148वें कोर्स की दीक्षांत समारोह का आयोजन हबीबुल्लाह हॉल में किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर पहली बार शामिल 17 महिला कैडेटों सहित 339 कैडेटों को जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) से डिग्री प्रदान की गई। पासिंग आउट परेड 30 मई 2025 को होगी। डिवीजन कैडेट कैप्टन श्रीति दक्ष Arts Stream में पहला स्थान प्राप्त कर पहली महिला कैडेट बैच की टॉपर बनीं।

2021 में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद महिलाओं को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में आवेदन करने की अनुमति मिली, जिसके बाद यूपीएससी ने 2022 में 148वें कोर्स के लिए पहला महिला कैडेट बैच शामिल किया। 

Advertisment

देखिए महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित NDA 148वें कोर्स पासिंग आउट परेड - स्प्रिंग टर्म 2025

Advertisment

कैडेट हरसिमरन कौर ने कहा, "मैं जेईई मेन्स की तैयारी कर रही थी, तभी एनडीए मेरे लिए एक वरदान बनकर आया। मेरी एक सहेली ने बताया कि एनडीए अब महिलाओं के लिए भी खुला है। मैंने इसे आजमाने का फैसला किया। मैं बस यही कहना चाहती हूँ कि किसी भी चीज से डरने की जरूरत नहीं। आप जो चाहें, कर सकती हैं—बस खुद पर विश्वास रखें और आगे बढ़ें।"

कैडेट इशिता सांगवान ने साझा किया, "एनडीए की पूर्व छात्रा होना अद्भुत अनुभव है। मुझे एनडीए के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, क्योंकि मेरे परिवार में कोई भी रक्षा पृष्ठभूमि से नहीं था। जब मैं शामिल हुई, तो सब कुछ नया था। ऐसा लगता था जैसे हर दिन नई चुनौतियों और आश्चर्यों का पिटारा लेकर आता था।"

Advertisment
NDA